बस्सी

पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ा है जिसके बारे में जानकर आप हो जाएंगे हैरान…

पहले वाहन चोरी, फिर नशे की तस्करी,आरोपित गिरफ्तार, एक बाइक बरामद
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 8:16 PM IST
bike-thief-caught-1-bikes-recovered

जयपुर।जयपुर कमिश्नरेट के खो नागोरियान थाना पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को पकड़ा है। जिसके बारे में आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे। क्योंकि आरोपित ने पुलिस पूछताछ में जब पूरा मामला बताया तो पुलिसकर्मी चौंक गए। आओ देखते है पूरा मामला क्या है....

खो नागोरियान थानाधिकारी इन्द्रराज मरोडिय़ा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर लूनियावास से आगरा रोड की तरफ जा रहा है। जिस पर आगे व पीछे नंबर नहीं लिखे हुए है। इसके बाद पुलिस ने आगरा रोड पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान हैडकांस्टेबल टाटा प्रकाश, कांस्टेबल रमनसिंह ने संदिग्ध युवक को आता देखकर रूकने का इशारा किया। इस पर युवक बाइक को रोकने के बजाय लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने आरोपित को घेरकर दबोच लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपित से बिना नम्बर वाली बाइक के बारे में जानकारी जुटाई तो वह चोरी की निकली। आरोपित ने यह बाइक आगरा रोड पर बने नीलकंठ मैरिज गार्डन से चोरी करना कबूल किया। इस पर पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। इसके बाद जब आरोपित राजेश (21) निवासी हनुमंता भरतपुर ने पुलिस को वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी की बाइक का पूरा मामला बताया तो सन्न रह गई।

आरोपित ने बताया कि वह उसके साथियों के साथ मैरिज गार्डन सहित कई जगह से बाइक चोरी करते है। इसके बाद उसी बाइक से गांजा व डोडा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी करते है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपित राजेश पूर्व में दौसा जिले की बांदीकुई पुलिस के भी हत्थे चढ़ चुका है। चोरी की बाइक से मादक पदार्थ की तस्करी करने को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Published on: