फराह ने बताया, 'जब हम 'जिया जेल जान जले नैनों तले...’ के लिए केरल में शूटिंग कर रहे थे, मैंने शाहरुख को बताया कि हम झरने पर एक सीक्वेंस शूट करेंगे और मैं आपको सफेद धोती पहनकर पानी से बाहर आने के लिए कहूंगी। बेशक, मैं उनके साथ मजाक कर रही थी लेकिन 25 साल में यह पहली बार हुआ कि उस बात को सुनकर शाहरुख शूटिंग पर नहीं आए। उन्होंने बहाना बना दिया कि वह रास्ता भूल गए हैं और उस समय में Google map भी नहीं थे। हम केरल के एक जंगल में थे। अगर आप को याद हो तो गाने के उस सीक्वेंस में प्रीटी जिंटा पानी के झरने के बीच डांसर्स के साथ अकेले शूट कर रही हैं क्योंकि शाहरुख उस दिन नहीं आए थे।'