1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्लैमरस हैं सलमान की ये 18 साल की भांजी, लाइम लाइट से रखते हैं दूर

जाह्नवी और सारा की बात करें तो सलमान की ये भांजी एलिजा उनसे कहीं ज्यादा खूबसूतर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 14 Apr 2018, 2:08 PM IST

alizeh agnihotri

alizeh agnihotri

स्टार किड्स की बात करें तो आए दिन कोई न कोई नया नाम फिल्मों से जुड़ता नजर आता है। हाल ही में एक और नाम सामने आया है। इस इंसान का बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान से बहुत ही गहरा नाता है। बता दें ये शख्स कोई और नहीं सलमान की भांजी एलिजा अग्निहोत्री हैं। हाल ही में एलिजा को सलमान के साथ देखाा गया था। जहां वह अपने मामूजान का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं। बॉलीवुड में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही एलिजा भी फिल्मों में नजर आ सकती हैं।

अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की बेटी:
सलमान की बहन अलवीरा की शादी बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अगिनहोत्री से हुई है। एलिजा इनकी बड़ी बेटी हैं। दोनों का एक बेटा अयान अग्नहोत्री भी है।

सलमान की ग्लैमरस भांजी:
जाह्नवी और सारा की बात करें तो सलमान की ये भांजी एलिजा उनसे कहीं ज्यादा खूबसूतर हैं। दूसरी स्टार डॉटर्स की तरह वो भी काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं। एलिजा आए दिन अपनी हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

ग्लैमर वर्ल्ड से हैं दूर:
18 साल की एलिजा ग्लैमर वर्ल्ड से तो दूर है, लेकिन अक्सर अपनी फैमिली और मामू सलमान खान के साथ इवेंट्स में नजर आती हैं। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन के दौरान तो कई बार एलिजा को सलमान के साथ देखा गया। उनकी उम्र अभी कम है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वो दिन दूर नहीं जब सलमान के परिवार से एक और सदस्य फिल्मों में धमाल मचाएगा।

किताबें पढ़ने की हैं शौकीन:
एलिजा को दोस्तों संग घूमना-फिरना, मस्ती करना बहुत पसंद है। इसके साथ ही वह किताबें पढ़ने की भी शौकीन हैं। उन्होंने अभी तक एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि उन्होंने एक्टिंग का शौक है। वह काफी खुशमिजाज इंसान हैं।