बस्सी

पद्मश्री संत नारायणदास महाराज के स्वास्थ्य में सुधार

संतों ने अस्पताल जाकर पूछी कुशलक्षेम

less than 1 minute read
Nov 15, 2018
पद्मश्री संत नारायणदास महाराज के स्वास्थ्य में सुधार

शाहपुरा/साईवाड़ (जयपुर)। धार्मिक स्थल त्रिवेणी धाम के पद्मश्री संत नारायणदास महाराज के स्वास्थ्य में दो दिन से सुधार है। उनका जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्हें एक सप्ताह पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उनका अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। संत के जल्द स्वस्थ होने के लिए त्रिवेणी धाम सहित अनेक जगह सुन्दरकांड व रामनाम संकीर्तन के आयोजन किए जा रहे हैं। संतों व भक्तों ने रामनाम संकीर्तन व सुन्दरकांड पाठ कर महाराज के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। समाज सेवी सुभाष पोषवाल ने बताया कि बुधवार को संतों ने चिकित्सालय में जाकर महाराज की कुशलक्षेम जानी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ जारी
ग्राम नाथावाला स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी रामेश्वरदास महाराज के सान्निध्य में स्कूली बच्चों की ओर से सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय के जाप किए जा रहे हैं। सुरेन्द्र कुमार मीणा, पीयूष शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, रवि शर्मा, मनीष कुमार, श्रवणलाल मीणा, घनश्याम गुर्जर, योगेश शर्मा, कल्पेश शर्मा सहित बच्चे महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर जाप कर रहे है।

Published on:
15 Nov 2018 05:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर