बस्सी

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा रोडवेज व ट्रेलर में भिड़न्त, घायलों में मची चीख पुकार, बस की बॉडी चकनाचूर, देखिए VIDEO

बस का आगे का हिस्सा चकनाचूर होने से 20 मिनट तक फंसा रहा रोडवेज चालक

2 min read
Sep 02, 2022
जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा रोडवेज व ट्रेलर में भिड़न्त, घायलों में मची चीख पुकार, बस की बॉडी चकनाचूर, देखिए VIDEO

Road accident on Jaipur-Delhi National Highway, 10 passengers injured in Haryana Roadwaysमनोहरपुर/शाहपुरा। जयपुर- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर मनोहरपुर थाना इलाके में घासीपुरा के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ बजे सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज बस और ट्रेलर में भिड़न्त हो गई। हादसे में बस का आगे का हिस्स चकनाचूर हो गया, जिससे बस चालक व परिचालक सहित 10 सवारियां घायल हो गई।

हादसे के दौरान बस में सवार यात्री एक-दूसरे पर जा गिरे, जिससे उनमें अफरा तफरी व चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर दौडक़र आए आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से शाहपुरा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज बस जयपुर से हरियाणा जा रही थी। इसी दौरान घासीपुरा से पहले पेट्रोल पम्प के पास आगे चल रहे एक ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे बस ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरियाणा रोडवेज का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की दूसरी बसों से किया रवाना


हादसे के दौरान रोडवेज बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से पिचकने के कारण बस चालक महेन्द्रगढ निवासी नरेश यादव उसमें फंस गया। जिसे करीब 15 से 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। साथ ही बस में सवार करीब 10 से अधिक सवारियों के भी चोटें आई है। हादसा होते ही सवारियां एक-दूसरे पर गिरने से बस में चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौडक़र आए और घायलों को बाहर निकालकर पास ही स्थित एक चाय की दुकान पर लिटाया।

सूचना पर हाइवे एंबुलेंस व 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक सहित कुल सभी घायलों को शाहपुरा के राजकीय उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। मौके पर पहुंची क्रेन से बस को साइड में करके मनोहरपुर थाना परिसर में लाकर खड़ा किया है। बाद में बस के यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की दूसरी बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

हाइवे पर लगा जाम, 20 मिनट तक रेंग रेंग कर चले वाहन
हादसे के दौरान काफी देर तक हाइवे पर जाम लग गया, जिससे वाहनों की कतार लग गई। बस के सीसे भी फूटकर राजमार्ग पर फैल गए। करीब 20 मिनट तक राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। बाद में क्रेन की सहायता से बस को राजमार्ग से हटाने पर यातायात सुचारू हो सका।

हादसे में 10 सवारियां घायल
हाइवे एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि बस सवार चालक महेन्द्रगढ निवासी नरेश यादव पुत्र रामचंद्र यादव, परिचालक मंजीत, नारनोल हरियाणा निवासी पवन सैनी पुत्र कैलाश सैनी, नारनौल निवासी मुस्कान पुत्री विरेन्द्र, हरिसिंह पुत्र संपत सिंह, महेन्द्रगढ निवासी अयनसिंह पुत्र कालूसिंह, महेन्द्रगढ निवासी अमर तंवर, नारनौल निवासी अविनाश एवं नांगल चैधरी निवासी सोनू कुमार घायल हो गए।

Published on:
02 Sept 2022 11:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर