बस्तर

माआेवाद के नाम पर बस्तर के लोगों को लूट रही है राज्य सरकार, किसने लगाए ऐसे आरोप…पढ़ें खबर

आप की सभा, संकल्प यात्रा के समापन पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संकेत ठाकुर ने राज्य के सरकार पर लगाए ऐसे आरोप।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2017, 12:57 PM IST
राज्य सरकार पर माओवाद के नाम से बस्तर के लोगों को लूटने का है आरोप
राज्य सरकार पर माओवाद के नाम से बस्तर के लोगों को लूटने का है आरोप

राज्य सरकार पर माओवाद के नाम से बस्तर के लोगों को लूटने का है आरोप, पढ़ें खबर

जगदलपुर . प्रदेश सरकार माआेवाद के नाम पर बस्तर को लूट रही है। प्रायोजित तरीके से गरीब आदिवासियों की जमीनंे छीनने का प्रयास किया जा रहा है। 20 दिन तक चली संकल्प यात्रा के समापन समारोह पर सिरहासार परिसर में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष संकेत ठाकुर ने यह आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर कोसा। सभा से पहले कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर 2 बजे दंतेश्वरी मंदिर से रैली निकाली जो मेन रोड से होते हुए महावीर चौक से चांदनी चौक पहुंची। इसके बाद संजय मार्केट चौक से होते हुए दंतेश्वरी मंदिर के सामने पहुंचकर रैली सभा में बदल गई। यहां संकेत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरे देश में बस्तर की ब्रांडिंग माआेवाद के नाम पर की है, वह भी अपने फायदे के लिए।

पार्टियों को मौका देकर थम चुकी है
आप पार्टी के समीर खान ने कहा कि जनता कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियों को मौका दे देकर थक चुकी है। इसलिए दिल्ली की तर्ज पर उन्होंने प्रदेश में भी आप की सरकार बनाने का मन बना लिया है। वहीं लोकसभा पर्यवेक्षक रोहित सिंह आर्य ने कहा कि पार्टी पर शहर से लेकर ग्रामीण तक जुड़ रहा है। सभी लोग आप को बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। श्रमिक विकास संगठन की जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि सरकार किसान का नाम हर चुनावी साल में ही लेती है।

बस्तर की जनता समझदार
तरूणा बेदरकर ने कहा कि जिस तरह गृहणी घर में कचरे को साफ करती है, उसी तरह बस्तर की जनता दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों को एक भी सीट जीतने नहीं देगी। नम्रता सोनी ने कहा कि महिलाआें की सुरक्षा व बच्चों के भविष्य को लेकर बस्तरवासी गंभीर है, इसलिए वे ईमानदार पार्टी पर भरोसा कर रहे हैं और आप की पार्टी की सरकार बनाने में वे योगदान देंगे।

ये रहे शामिल
इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक अनुज सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विजयपाल सिंह, सचिव भावेश सचिव अर्चना गुप्ता, कुलबीर सतपथी, दंतीराम पोयाम, डेराप्रसाद कुंजाम, परमेश राजा, सन्नूराम, गीतेश, रामदेव बघेल, निखिल विश्वास, विवेक पांडे, मनोज, खिरपति भारती, सुकलधर बारसा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published on: