बस्तर

भैरमगढ़ पुलिस ने 9 वारंटी सहित 12 नक्सलियों को पकडऩे में दिखाई बहादुरी, पढ़ें खबर

66 स्थाई वारंट तामिल, 9 स्थाई वारंटी एवं 3 फरार नक्सल आरोपी हुये गिरफ्तार थाना भैरमगढ़ एवं 199 केरिपु की संयुक्त कार्यवाही।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 5:24 PM IST
पुलिस ने 9 स्थाई वारंटी सहित 12 नक्सलियों को पकडऩे में दिखाई साहस
पुलिस ने 9 स्थाई वारंटी सहित 12 नक्सलियों को पकडऩे में दिखाई साहस

भैरमगढ़ पुलिस ने 9 स्थाई वारंटी सहित 12 नक्सलियों को पकडऩे में दिखाई अदम्य साहस
जान की परवाह किए बगैर ही जवानों ने 9 स्थाई वारंटी सहित 12 माओवादियों को धर दबोचा
जगदलपुर/बीजापुर. पुलिस बल द्वारा अलग-अलग स्थानों से दबिश देकर नक्सली अपराध के फरार 9 स्थाई वारंटी एवं नक्सली अपराध के 3 फरार आरोपियों को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गये 9 स्थाई वारंटियों के विरूद्ध थाना भैरमगढ़ में 66 स्थाई वारंट लंबित थे। थाना भैरमगढ़ पुलिस द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश पाटनवार के नेतृत्व में नक्सली गश्त सर्चिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दबिश देकर किए गए त्वरीत कार्यवाही के फलस्वरूप स्थाई वारंट की तामिली एवं नक्सली आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता अर्जित की गई।

Read More : आरक्षित वनपरिक्षेत्रों में निजी कंपनियां धड़ल्ले से चढ़ा रही हरे-भरे पेड़ों की बलि, विभाग को भनक नहीं

इन जंगलों की ओर निकली थी टीम गश्त पर
मिली जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर 2017 को थाना भैरमगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, द्वितीय कमान अधिकारी केरिपु 199 दीपक ढौडियाल के नेतृत्व में जिला बल एवं केरिपु का दल-बल ईतामपारा, उसपरी, बिरियाभूमि, डालेर के जंगल इलाके की ओर नक्सली गश्त सर्चिंग एवं नक्सल आरोपी वारंटियों की तलाश में रवाना हुई थी।

स्थाई वारंटी...
सीताराम हेमला पिता चैतु हेमला ताकिलोड़ पर 36 वारंट, भीमा अतरा पिता कोला उर्फ डोला ताकिलोड़ पर 12 वारंट, सुखराम कडिय़ाम पिता रघु उतला पर 6 वारंट, सोनारू बारसा पिता आयतु बारसा ताकिलोड़ पर 5 वारंट, बामन मण्डावी पिता कोला उर्फ डोला डालेर पर 1 वारंट, मंगलू वेक्को पिता लक्खू बिरियाभूमि पर 1 वारंट, पोदिया ओयाम पिता चमरू बिरियाभूमि पर 2 वारंट, अनिल वेक्को पिता बुधराम डारमेर पर 1 वारंट, सुदरी सोढ़ी पिता लखमू धुड़साकल पर 2 स्थाई वारंट है।

Read More : संभागीय हास्पिटल पहुंच भड़के कलक्टर, 35 डॉक्टरों में एक ही ड्यूटी पर था तैनात, पढ़ें फिर...

फरार नक्सल आरोपी
पकड़े गए 12 में से तीन पर नक्सली मामले पर आरोप है जो कई समय से फरार थे। इनमें मासा कुंजामी पिता रूपा सा इतामपार अपराध क्रमांक 37/2017, आयतु वेक्को पिता बुधु बिरियाभूमि पर अपराध क्रमांक 37/2017, बदरू पोडियाम पिता गुडडी बिरियाभूमि पर अपराध क्रमांक 37/2017 का आरोप है।

Published on: