एक निजी कंपनी ने 10 से 15 किमी की दूरी में सैकड़ों पेड़ों की चढ़ा दी बलि, विभाग को नहीं थी भनक
एक निजी कंपनी ने 10 से 15 किमी की दूरी में सैकड़ों पेड़ों की चढ़ा दी बलि, विभाग को नहीं थी भनक
कोण्डागांव. बिना किसी क्लीयरेंस के एक निजी कंपनी केबल लाइन बिछाने सैकड़ों पेड़ों की जड़ें काट रही है। मामला जिला मुख्यालय से नारायणपुर मार्ग का है। लगभग 10 से 15 किमी के दायरे में सैकड़ों पेड़ों की जड़ों को काटा जा चुका है। इससे साल के पेड़ों को काफी नुकसान हो रहा है। पेड़ों के सूखने का भी खतरा है।
अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया यह सब वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा है पर इसकी जानकारी विभाग को नहीं लग सकी है। स्टेट हाईवे किनारे यह काम चल रहा है। इस मार्ग से रोजाना कोण्डागांव से नारायणपुर के लिए कई वाहन गुजरती रहती है पर इस ओर अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। जानकारों की माने तो सुरक्षा के दृष्टि से माओवाद प्रभावित मार्ग में जेसीबी से सड़क किनारे बिना अनुमति के गड्डा खोदकर केबल गाडऩा उचित नहीं हैं।
चढ़ सकती हैं पेड़ो की बलि एक तरफ तो जंगल का सफाया करने में तस्कर लगे हुये हैं तो दूसरी ओर निजी कंपनियां इलाके में धड़ल्ले से बिना किसी सूचना के आरक्षित वन परिक्षेत्र में पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। समय रहते यदि प्रशासन की नजर नहीं गई तो इस मार्ग किनारे सैकड़ों पेड़ों की बलि चढऩा लगभग तय है।
टीम पहुंचने पर हुए फरार एसडीओ वन विभाग संजय यादव ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची तो खुदाई करने वाले फरार हो गए थे। खुदाई का कोई परमिशन विभाग से नहीं दिया गया है।