
ब्रेकिंग : बम ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत
सुकमा. जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम दोरनापाल और जगरगुंडा मार्ग में रविवार की अलसुबह प्रेशर बम ब्लास्ट होने से एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंतागुफा थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ 150 बटालियन की टुकडिय़ां सर्चिंग पर निकली हुई थी। तभी अचानक से टीम में से एक जवान प्रेशर बम की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था। हादसे में घायल जवान को पैर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद घायल जवान को चिंतागुफा में इलाज कराने के बाद हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान जवान की सांसें थम गई।
Read More : लाल सलाम ! पुलिस को मिला गोंडी में लिखा यह आखिरी खत, मिशन 2018 का है जिक्र, पढ़ें खबर
कैंप में चल रहा था इलाज
प्रेशर बम की चपेट में आए जवान का प्राथमिक उपचार सीआरपीएफ के स्वास्थ्य कैंप में किया गया। जिसके बाद जवान को हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयार चल ही रही थी तभी उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। शहीद जवान का नाम के वेंकटेश बताया जा रहा है, सीआरपीएफ 150 वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था। घटना की पुष्टि सुकमा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने की है।
Read More : सुनसान जगह में देर रात जलती रही स्कार्पियों, फिर जो हुआ उसे देख पुलिस भी रह गई सन्न
बौखलाए नक्सली पुलिस को पहुंचा रहे नुकसान
गौरतलब है कि छग के अंदरूनी क्षेत्रों में स्थित जंगलों में लगातार जिला पुलिस बल, छसबल, कोबरा, सीआरपीएफ सहित अन्य पार्टियां नक्सली उन्मूलन अभियान चलाकर नक्सलियों का खात्मा व गिरफ्तार कर सफलता हासिल कर रही है। इन सब से बौखलाए नक्सलियों ने लगातार ही पुलिस को नुकसान पहुंचाने ऐसी घटनाओं को भी अंजाम देते आ रहे है। फिलहाल पुलिस बल मौके पर पहुंच कर सर्चिंग कर रही है।