
जगदलपुर . स्वच्छता रैंकिंग में टॉप में जगह बनाने निगम ने कमस ली है। शहर में स्वच्छता बनाये रखने के लिए निगमकर्मी देर रात तक शहर के विभिन्न वार्डों से लेकर मेन रोड़ में सफाई कार्य कर रहीें है। इस कडाके के ठडं के बावजूद स्वच्छता के साथ साथ यह लोग शहरवासियों को शहर स्वच्छ रखने व एप्प से अपनी समस्याओं को निगम तक जल्द पहुंचाने के लिए जागरूक करते नजर आ रहे हैं।
Read More : Police ने युवक से पूछताछ के नाम पर रातभर की पिटाई, सुबह दर्द से कराहता रहा, फिर....
निगम की महिलाओं ने संभाला मोर्चा
दरअसल शहर के मुख्य मार्गों व वार्डों मे सफाई के लिए निगम की महिलायों ने अपना मोर्चा संभाल रखा है। इन सड़कों के दोनो तरफ सफाई कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसमें निगम के वाहनो का प्रयोग कचरे का संग्रहण करने के लिए भी किया जा रहा है। रात को कचरों का संग्रहण कर वाहन के माध्यम से शहर से सेग्रिगेशन सेंटर भेजा रहा है।
स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आने पहल
इस सफाइ्र्र अभियान के बाद शहर में सफाई होने से परेशान वार्डवासियों ने राहत की सांस ली है। सफाई सभापति राजेश चौधरी ने बताया कि यह काम स्वच्छता रैंकिंग में टॉप आने के उद्देश्य से प्लान के तहत काम किया जा रहा है। इस सफाई कार्यक्रम के दौरान निगम के स्वच्छता प्रभारी अरुण यादव, हेमत श्रीवास, सुशील कर्मा, संदीप विवेकर व दमोदर समेत अन्य कर्मचारी माजूद थे।
Read More : इस Colony का हाल देख आपको भी होगा आश्चर्य कहेंगे "यहां रहते हैं VIP Officer
कचरा वाहन के साथ सफाई कर्मी भी पहुंच रहे घर-घर
वहीं शहर के सभी वार्डों में कचरा वाहनों को तो निगम से भेजा जा ही रहा है। साथ ही सफाई अभियान को तेज करते हुए महिला सफाई कर्मियों को भी वाहनों के साथ-साथ घर-घर कचरा फेकने प्रेरित कर रहे हैं। जगदलपुर को टॉप में लाने निगम भी पूरी तरह कमर कस ली है।