
बस्तर की लाइफ लाइन पर घंटों थमी रही गाडिय़ों के पहिए, हो रहा है बाइपास का निर्माण
कोंडागांव. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बस्तर की लाइफ लाइन कही जाने वाली इस केशकाल घाट में बुधवार की शाम से ही वाहनों के पहिए थम से गए। मिली जानकारी के अनुसार केशकाल घाट में जहां 12 मोड़ हैं, वहीं आवाजाही में हो रही इन्हीं परेशानियों का हल निकालने जहां बाइपास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जो बरसात की वजह से पिछले कुछ समय से बंद पड़ा हुआ था। लेकिन बुधवार की शाम से ही इस सड़क पर पहले जाम लग गई। जिससे घाट पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।
पुलिस ने कुछ देर पहले ही करवाया था जाम रिलीज
तीन घंटे पहले भी जाम लगी थी। जिसे पुलिस ने रिलीज करवा दिया था। लेकिन पहला जाम रिलीज होते ही फिर से उसी जगह पर दूसरी जाम की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि घाट में चल रही निर्माण कार्य के चलते यह स्थति उत्तपन्न हुई है। हालांकि केशकाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके पर पहुंचकर केशकाल पुलिस द्वारा लगातार आवाजाही मार्ग को निर्बाध करने मशक्कत करते देखा जा रहा है।
देर रात जाम लगने से होती है यह परेशानी
बस्तर के लाइफ में आज ही नहीं बल्कि कभी भी जाम की स्थिति निर्मित होती है तो इससे घाट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। जिससे दिन और रात महिलाओं, बुजुर्गों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि जाम की स्थिति निर्मित होने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस मार्ग बहाल कराने में लगातार कोशिश करती रहती है, लेकिन महिलाओं, लड़कियों व बुजुर्गों को लघुशंका से लेकर अन्य कई दिक्कतों का सामना जाम की स्थिति में करना पड़ता है।
बाइपास निर्माण कार्य जारी
12 मोड़ों वाली इस घाट में लगातार ही ऐसी घटनाएं होती रहती है इसलिए शासन-प्रशासन ने इसे महत्वपूर्ण मानते हुए बस्तर की लाइफ-लाइन पर जाम की स्थिति व अन्य घटनाओं से जनता को बचाने बाइपास निर्माण कार्य शुरू करवा दी गई है, लेकिन यह बरसात के कारण काफी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था, जो फिर से शुरू हो गया है। यह बाइपास मार्ग के बन जाने से स्थानीय लोगों सहित आवाजाही करने वाले सभी के लिए फायदेजनक होगी।