आधुनिक मशीन के सहारे ढाबा संचालक कर रहा था यह बेशकीमती सामान पार, रंगे हाथों पकड़ाया
जगदलपुर . कांगेर घाटी नेशनल पार्क अंतर्गत कोटमसर वन परिक्षेत्र में बीती रात कामानार के रितु ढाबा संचालक गुपत नाग और उनके सहयोगियों ने आधुनिक कटर का उपयोग करते हुए बेशकीमती इमारती लकड़ी काटते हुए रंगे हाथ धरे गए ढाबा संचालक मयपिकअप गिरफ्तार हुआ तो वही उसके साथी फरार हो गए। वन विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 9 से 10 बजे के करीब तीरथगढ़ जलप्रपात से कुछ ही दूरी पर कामानार पंचायत में संचालित रितु ढाबा के संचालक गुपत नाग और उसके साथियों ने आधुनिक पेड़ काटने के औजार लेकर जंगल में घुसा और लगभग लाखों रुपए की लकड़ी उसके द्वारा काटी गई तथा उसमें से कुछ लकड़ी को पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 17 डी 1337 भरा ही था।