बस्तर

CM का बस्तर प्रवास और उधर नक्सलियों ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों में की आगजनी

सड़क निर्माण में लगे वाहनों को माओवादियों ने किया आग के हवाले, मिक्सर मशीन सहित ट्रक वाहन में लगाई आग, मुंशी को भी बंधक बनाए जाने की खबर।
3 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 7:22 PM IST
Demo Pic
नक्सलियों ने बंद के दौरान दिखाई कायरता, आधा दर्जन से अधिक वाहनों को किया आग के हवाले

इंडिया बंद के पहले ही दिन नक्सलियों ने मचाया उत्पात, आधा दर्जन से अधिक वाहनों में की आगजनी
नक्सलियों ने बंद के दौरान दिखाई कायरता, आधा दर्जन से अधिक वाहनों को किया आग के हवाले

कोण्डागांव/बेड़मा- जिले में एक बार फिर माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी वाहन को आग के हवाले कर अपनी उपस्थिति दर्ज करावाई हैं। ईरागांव थाना अतंर्गत ग्राम चुरेगांव सवालवाही मार्ग पर सड़क निर्माणकार्य में जुटी सुनील कट्रक्शन के आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया हैं। घटना मंगलवार की दोपहर की है जब वहां काम चल रहा था इसी दौरान माओवादी वहां पहुंचे और इस घटना को अंजाम दिया।

12 दिसंबर को बंद के आव्हन पर माओवादियों ने उत्पात मचा कर अपनी मौजूदगी होने का एहसास दिलाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ईरागांव से कानागांव व कुडकाजोगानार में तकरीबन 10-10 किमी के दो अलग-अलग डायरेक्शन में निर्माण कार्य चल रहा था। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को लगी यहां से जिला स्तरीय अधिकारी ईरागांव के लिए निकल गये तो वहीं ईरागांव व धनोरा थाना से पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए रवाना की गई।

Demo Pic IMAGE CREDIT: Demo Pic

मुंशी को बनाया बंधक
निर्माण के बीच आ धमके माओवादियों ने पहले तो निर्माण कार्य करवा रहे मुंशी को बंधक बनाया और फिर इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि यहां कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई हैं। हालंाकि इसकी पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की हैं। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से माओवादी इलाके में अपनी धमक बनाने में जुटे हुए हैं। सप्ताहभर पहले ही हड़ेली में निर्माणाधीन पुलिस कैंप पर भी अलसुबह हमला बोला था।

छह माह पहले भी माओवादियों ने जलाया था वाहन
छह माह पहले भी 1 जून को माओवादियों ने हंगवा-तोतर मार्ग में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी, पानी टैंकर व मिक्सर मशीन को भरी दोपहरी आग के अवाले किया था। दराअसल इस दौरान माओवादियों ने बंद का फरमान जारी किया था, लेकिन ठेकेदार इस बंद से अंजान काम में करवानेे में जुटे हुये थे। इसी दौरान हथियारबंद माओवादियों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद इलाके में कुछ दिनों तक दहशत का माहौल बना हुआ था। ज्ञात हो कि इसी मार्ग पर दो साल पहले भी माओवादियों ने मिक्चर मशीन सहित अन्य निर्माण समाग्रीयिों को आग के हवाले किया था। इसके बाद से यहां काम काफी समय तक रूका रहा।

IMAGE CREDIT: Demo Pic

घटना हुई है अभी कुछ कह पाना संभव नहीं
पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी वाहनों को आग के हवाले किया हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हैं। कितना नुकसान व घटना कैसे हुई यह अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है।

पंप हाउस में देर रात की आगजनी, पानी सप्लाई ठप
एनएमडीसी बचेली के डिपाजिट 5 में सोमवार देर रात माओवादियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे पानी सप्लाय 24 घंटे से बंद पड़ी है। बचेली के परियोजना अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है मांईस का काम पूरा तरह से प्रभावित है। वहां पर एक ही पंंप हाउस से पानी की सप्लाई होती थी। लेकिन नक्सलियों की इस करतूत ने प्रभावित की है। टीम सुधार करने लगी हुई है। फिलहाल टैंकरों के सहारे से पानी की व्यवस्था की जा रही है। बचेली परियोजना के अधिकारी एके शुक्ला का कहना है जल्द ही पंप से पानी की सप्लाई होगी।

Published on: