बस्तर

NMDC परियोजना के लंच पार्टी में खाने को लेकर भीड़े कर्मचारी, फेंकी गई टेबल-कुर्सियां

स्थापना दिवस पर सम्मान में रखा गया था लंच, फिर हुई टेबल-कुर्सियों की तोडफ़ोड़। बचेली परियोजना में गुरुवार को सीएमडी बांटेंगे सोने का सिक्का।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2017, 11:57 PM IST
लंच पार्टी में खाने को लेकर भीड़े कर्मचारी, फेंकी गई टेबल-कुर्सियां
लंच पार्टी में खाने को लेकर भीड़े कर्मचारी, फेंकी गई टेबल-कुर्सियां

दंतेवाड़ा. एनएमडीसी परियोजना के स्थापना दिवस पर पहुंचे सीएमडी ब्रजेंद्र कुमार भी आहत हुए। उनके सम्मान में सुबह से तैयारियां चल रही थी। कार्यक्रम समापन के बाद कर्मचारियों का खाना एक साथ रखा गया। लेट लतीफी हुई और कतार में लगे बेसब्र हुए कर्मचारियों ने कुर्सी टेबल फेंकना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कैंटीन में आधा घंटे में ही फर्नीचर कचरा बन गया। इस घटना की जानकारी एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। जब वे मौके पर पहुंचे तो कर्मचारी शांत हुए। करीब 1500 कर्मचारियों का भोजन एक साथ रखा गया था। भोजन का ठीक न होना और खाने की लेट लतीफी के चलते कर्मचारी उग्र हुए। इधर बचेली पुलिस का कहना है आवेदन एनएमडीसी की ओर से नहीं आया है। इसलिए कोई कार्रवाई नही हुई। न ही पुलिस घटना के दौरान मौका मुआयना करने गई।

देर रात हुई आपात बैठक
इस घटना के बाद एनएमडीसी के कर्मचारी देर रात तक आपात बैठक कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में विवाद की जड़ और इस स्थिति को निर्मित करने वालों की पहचान करने पर जोर दिया गया। एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति को जल्द ही रिपोर्ट अधिकारियों को देनी है। इसके बाद तोडफ़ोड़ करने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई तय होगी। इधर एचआर प्रमुख कुप्पन मोहन को फोन लगाया गया लेकिन उनका फोन नहीं लगा। सूत्र बता रहे हैं कि एचआर प्रमुख यूनियन लीडर और अधिकारियों के साथ चर्चा में व्यस्त थे।

सीएमडी बांटेंगे सोने का सिक्का
बचेली परियोजना के कर्मचारियों को सीएमडी बांटेंगे सोने का सिक्का गुरुवार को सीएमडी ब्रजेंद्र कुमार बचेली परियोजना का अवलोकन करेंगे। कैंटिन में हुई तोडफ़ोड़ के बाद एनएमडीसी के अधिकारियों के हाथ.पांव फूले हैं। अनुशासन हीनता की इस बैठक में सीएमडी के सामने कहानी भी पहुंचेगी। सूत्र कह रहे हैं कि तोडफ़ोड़ के मामले में कई अधिकारी और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रवास के दौरान सीएमडी बचेली परियोजना के कर्मचारियों को सोने का सिक्का भी बांटने वाले हैं।

दोषियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी
थाना प्रभारी बचेली सौरभ सिंह ने बताया कि एनएमडीसी की ओर से पुलिस को कोई आवेदन नहीं मिला है। हालांकि तोडफ़ोड़ की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। यदि आवेदन आता है तो दोषियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

Published on: