
व्यापमं परीक्षा में पूछा गया सवाल "शिक्षाकर्मी हड़ताल पर रहेंगे तो आप क्या करेंगे" क्या है जवाब ?
जगदलपुर . व्यापमं की ओर से रविवार को शहर के 11 केन्द्रों में दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई, जिसमें 5638 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें उपस्थित 5118 व 520 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली के लिए आठ केंद्र बनाए गए थे, इसमें 3470 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। इसमें उपस्थित 3158 और 312 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 150 प्रश्न पूछे गए, माइनस मार्र्किंग भी नहीं था। व्यापमं के इस परीक्षा का प्रश्र पत्र आसान होने की बात कहते हुए परीक्षार्थियों में खुशी दिखी।
Read More : अगर आप भी सोच रहे है मांगलिक कार्य के लिए तो जरुर पढ़ें यह खबर, कहीं भारी न पड़ जाए
परीक्षा में पूछा गया शिक्षकों से संबंधित सवाल
परीक्षा में एक प्रश्न शिक्षकों से संबंधित था, जिसमें पूछा गया क? शिक्षाकर्मी ?? हड़ताल पर रहेंगे तो आप क्या करेंगे। यह प्रश्न सोशल साइंस विषय में पूछा गया था। कोंडागांव से परीक्षा देने आए सोमेश्वर मौर्य ने कहा उन्होंने दोनों पालियों में परीक्षा दी है, सुबह का प्रश्नपत्र कठिन था और दूसरी पाली का प्रश्नपत्र थोड़ा आसान रहा। राजू राम ने बताया कि पेपर अच्छा गया। सरल प्रश्न थे, अच्छा स्कोर जाने की उम्मीद है।
Read More : इस हास्पिटल में रात होते ही मरीजों के परिजनों की बढ़ जाती है धड़कनें, पढ़ें क्या है राज
केंद्रों में इतने परीक्षार्थी हुए शामिल
पहली पाली में शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज 511 परीक्षार्थी, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज 514, हायर सेकेंडरी स्कूल 505, शासकीय एमएलबी स्कूल 461, बाल विहार स्कूल 505, बस्तर हाई स्कूल 442, दंतेश्वरी कॉलेज 313, हायर सेकेंडरी स्कूल नगर निगम 269, निर्मल विद्यालय में 542, विद्या ज्योति 533, क्राइस्ट कॉलेज 521 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। दूसरी पाली में शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज 467, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज 459, हायर सेकेंडरी स्कूल 462, शासकीय एमएलबी स्कूल 455, बाल विहार स्कूल 455, बस्तर हाई स्कूल 439, दंतेश्वरी कॉलेज 222, हायर सेकेंडरी स्कूल नगर निगम 197 परीक्षार्थी शामिल हुए।
Read More : बस्तर के इस क्षेत्र ने स्वच्छता रैंकिंग में टॉप आने के लिए कस ली है कमर, ऐसे करेंगे काम