बस्तर

सरपंच संघ ने भाजपाइयों के खिलाफ मोर्चा खोल बयां किया अपना दर्द, पढ़ें क्या है मामला

मंच पर नहीं दी जगह...सरपंच संघ शहरी भाजपाइयों से नाराज, मोर्चा खोल कहा इस बात का ख्याल प्रशासन भी नहीं रखता।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2017, 12:21 PM IST
ग्रामीण क्षेत्र के नाराज प्रतिनिधियों ने भाजपाइयों के खिलाफ बोला हल्ला
ग्रामीण क्षेत्र के नाराज प्रतिनिधियों ने भाजपाइयों के खिलाफ बोला हल्ला

ग्रामीण क्षेत्र के नाराज प्रतिनिधियों ने भाजपाइयों के खिलाफ बोला हल्ला, पढ़ें क्या है मामला

दंतेवाड़ा. गीदम ब्लॉक के सरपंच संघ ने एक बार फिर भाजपाइयों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान आधा दर्जन से अधिक सरपंचों ने बताया कि समलूर कार्यक्रम में शहरी भाजपाइयों के चलते मंत्री केदार कश्यप के सामने वे अपनी बात नहीं रख सके। ग्रामीण इलाकों से होने से लगातार उन्हें उपेक्षित होना पड़ता है। समलूर की सरपंच को भी मंच पर जगह नहीं दी गई। एक बार फिर गीदम के तिवारी परिवार को सरपंच संघ ने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा नगर पंचायत गीदम के अध्यक्ष को उन्हीं ग्रमीणों के सामने सम्मान दिया जाता है जिनकी टोकरी में लात मारते हैं। इसी तरह और भी शहर के कई जनप्रतिनिधि मंच पर पर मौजूद रहे। यदि हम ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि है तो कोई सम्मान नहीं है। इस बात का ख्याल प्रशासन भी नहीं रखता है।

संगठन की अंर्तकलह से नुकसान
भाजपा संगठन की अंदर की बातें अब खुल कर प्रेस के सामने आ रही है। चुनाव नजदीक आ गया। इस तरह के कलह सामने आने के बाद भी पार्टी और संगठन के बड़े नेता कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी को फोन लगाया गया पर उनका फोन नहीं लगा। इस वजह से उनका पक्ष नहीं आ सका।

रूरल में शहरी व्यक्ति को संगठन का पद
गीदम ब्लॉक में जिला मंत्री के पद से बलदेव कश्यप को हटा कर गीदम के पार्षद विनोद साहू को कमान सौंप दी गई। रूरल एरिया के व्यक्ति को हटा कर संगठन के खिलाफ भी रोष व्याप्त है। यही सरपंच है जो भाजपा के लिए भीड़ एकत्र करते हैं। उनकी उपेक्षा करने से पार्टी को नुकसान हो रहा है। भाजपा संगठन के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी से शिकायत की। उन्होंने आश्वासन दिया था कि पद को यथावत किया जाएगा। मामले को एक माह से अधिक बीत गया। इसके बाद भी जिला मंत्री का पद विनोद साहू के पास ही है।

Published on: