8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों की हत्या सहित अन्य बड़ी वारदातों में शामिल गिरफ्तार नक्सली ने उगले कई अहम राज

जनअदालत में उतारा था मौत के घाट, कुआकोंडा के धनीकरका में एक साल पहले वारदात को दिया अंजाम, आंध्रा से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 22 Nov 2017, 2:16 PM IST

जनअदालत लगाकर ग्रामीणों की हत्या सहित कई बड़ी वारदातों में शामिल नक्सली गिरफ्तार

जनअदालत लगाकर ग्रामीणों की हत्या सहित कई बड़ी वारदातों में शामिल नक्सली गिरफ्तार

जनअदालत लगाकर ग्रामीणों की हत्या सहित कई बड़ी वारदातों में शामिल नक्सली गिरफ्तार, देखें वीडियो

दंतेवाड़ा. जिला मुख्यालय के ब्लाक कुआकोण्डा की पुलिस ने एक माओवादी को आंध्रा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार इस माओवादी पर जनअदालत लगाकर भीड़ के सामने धनीकरका के रहने वाले शामू मांडवी को मौत के घाट उतारने का भी आरोप है। वारदात करीब एक साल पुरानी है। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस का कहना है कि कई और वारदातों का भी वह हिस्सा रहा है।

कड़ाई से की गई पुलिसिया पूछताछ में उगले कई अहम राज
यह नक्सली इलाके में दहशत फैलाने ग्रामीणों के सामने की वारदातों को अंजाम दिया करता था। बड़ेगुडरा के कवासी पारा के रहने वाले बामन कवासी ने पुलिस पर फायरिंग व सड़क खोदने जैसी घटनाओ में खुद को शामिल होने की बात भी पुलिस के सामने कही है। कड़ाई से पूछताछ में उसने कई अहम राज पुलिस को बताये हैं। पुलिस का कहना है उसकी बताई कहानी से कई और माओवादी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आएंगे। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। यहां से उसे जेल भेजा गया।

एक साल पहले घर में घुसकर की थी ग्रामीणों की बेदम पिटाई
एक साल पहले धनीकरका गांव को माओवादियों ने घेर लिया था। घर में घुसकर ग्रामीणों की बेदम पिटाई की थी। माओवादियों का आरोप था पुलिस समर्थन के लिए ग्रामीणों ने उनका विरोध किया, पूरी रात माओवादियों ने उपद्रव मचाया था। फिर दरिंदगी दिखाते हुए दहशतजदा ग्रामीणों के सामने ही शामू मंडावी की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस का लगातार चल रहा अभियान
गौरतलब है कि जिले के अंदरूनी इलाकों में पुलिस पार्टी द्वारा लगातार ही ऐसे अभियान चलाकर नक्सलियों को गिरफ्तार करने व मार गिराने में सफलता हासिल कर रही है। वहीं नक्सली भी अपनी कायरना हरकतों से बाज नही आ रहे हैं और लगातार ही अपनी सक्रियता महसूस करवा रहे हैं। फिलहाल कुछ ही महीनों में संभागभर में कई नक्सलियों का खात्मा व गिरफ्तारी के बाद से बड़े नक्सली बौखलाए हुए हैं।