बस्तर

OMG ! खेत में पानी बहाने की चुकानी पड़ी इतनी महंगी कीमत, सुनकर रह जाएंगे हैरान

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा, बिना सूचना के खेतों में बहाया था जमा पानी, किसानों की खड़ी फसल हुई थी तबाह, कस्तूरी व करनपुर के किसानों को मिली राहत।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2018, 1:48 PM IST
खेतों में पानी बहाना पड़ गया महंगा, 121 किसानों को देना पड़ा 12 लाख की राहत राशि...
खेतों में पानी बहाना पड़ गया महंगा, 121 किसानों को देना पड़ा 12 लाख की राहत राशि...

खेतों में पानी बहाना पड़ गया महंगा, 121 किसानों को देना पड़ा 12 लाख की राहत राशि...

जगदलपुर . नगरनार में निर्माणाधीन एनएमडीसी प्लांट के जमा पानी छोड़े जाने से तबाह हुए फसलों की एवज में एनएमडीसी ने किसानों को राहत देते हुए आखिरकार मुआवजा दे दिया। सोमवार की शाम करीब 4 बजे एनएमडीसी प्रबंधन ने 12 लाख 50 हजार 788 रुपए का चेक नायब तहसीलदार के पास जमा कराया। मालूम हो कि इस किसानों की दर्द का खबर 'पत्रिकाÓ ने उठाया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए नायब तहसीलदार मलय विश्वास की अध्यक्षता में एक टीम इसकी जांच करने मौके पर पहुंची। राजस्व अमले ने मौके पर कस्तूरी व करनपुर के 121 किसानों की 45.85 हेक्टेयर फसल खराब होने का प्रतिवेदन बनाकर कलक्टर धनंजय देवांगन को सौंपा था। इसके बाद कलक्टर ने एनएमडीसी को किसानों को मुआवजा देने के लिए निर्देशित किया था। करीब दो महीने बाद एनएमडीसी ने मुआवजे की राशि जिला प्रशासन को सौंपी है।

यह था मुआवजे का मापदंड
मानक उत्पादन प्रति हेक्टेयर 1760 क्विंटल
धान का समर्थन मुल्य प्रति क्ंिवटल 1550 रुपए
प्रभावित किसानों की संख्या 121
खराब फसल 45.85 हेक्टेयर
दिया जा रहा मुआवजा 12 लाख 50 हजार 788 रुपए

पूरी घटनाक्रम एक नजर में
20 नवंबर - प्लांट ने पानी छोड़ा
22 नवंबर - पत्रिका टीम मौके पर पहुंची
23 नवंबर - खबर प्रकाशित
24 नवंबर - जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इसे सही पाया
25 व 26 नवंबर - प्रभावित किसानों के नाम व खराब फसलों का मूल्यांकन
04 दिसंबर - नायब तहसीलदार ने प्रतिवेदन कलक्टर को सौंपा
05 दिसंबर - कलक्टर ने एनएमडीसी को मुआवजे के लिए निर्देशित किया

Published on: