10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस का दावा फेल ! बौखलाहट में नक्सली मचा रहे तांडव, ग्रामीणों की बढ़ने लगी धड़कने…

नहीं थम रहा लाल आतंक का सिलसिला.... 29 दिसंबर से अब तक मचा रहे हैं तांडव, सरे बाजार कांग्रेसी नेता के गार्ड पर हमला कर लूट ले गए थे एके-47।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 6 Feb 2018, 12:24 PM IST

पुलिस का दावा फेल, नक्सलियों की पार्टी हुई और भी मजबूत, जानिए क्या है रहस्य...

पुलिस का दावा फेल, नक्सलियों की पार्टी हुई और भी मजबूत, जानिए क्या है रहस्य...

पुलिस का दावा फेल, नक्सलियों की पार्टी हुई और भी मजबूत, जानिए क्या है रहस्य...

दंतेवाड़ा. दक्षिण बस्तर में माओवादियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। 29 दिसंबर से माओवादी उत्पात शुरू हुआ है। इस पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम रही है। मिशन 2016 का पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि दरभा डिवीजन साफ हो गया। इलाके में हो रही बड़ी वारदात दरभा डिवीजन के और मजबूत होने की ओर इशारा कर रही है। दक्षिण बस्तर के दरभा डिवीजन ने पुलिस को परेशान कर दिया है। 2017 दिसंबर में तोएलंका में सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इस वारदात से पुलिस मनोज पोडिय़ाम की हत्या को जोड़कर देख रही है।

आगजनी के बाद माओवादियों ने रेलवे टे्रक को बाधित किया। कांग्रेसी नेता के घर के बाहर गार्ड पर हमला कर एके-47 को लूटा। फोर्स वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दरभा डिवीजन में इस दौरान 100 से अधिक लाल लड़ाके काम ? कर रहे हैं। बढ़ती वारदातों से दरभा डिवीजन के और मजबूत होने की बात से पुलिस इंकार नहीं कर रही है। खुफिया विभाग भी अभी तक हुई वारदातों में विफल रहा है। माओवादी सरेबाजार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस तमाशबीन बने बैठी है।