बस्तर

मंगेतर के साथ घूमने गई युवती का घर के ही पीछे देर रात लटकता मिला शव, परिजन सन्न

रात के दो बजे फोन पर कहा, घर के पीछे है गायत्री, परिजन पहुंचे तो बेटी का हाल देख रह गए सन्न, मामला संदिग्ध...पिता व भाई ने बताई दास्तां।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 1:35 PM IST
मंगेतर के साथ घूमनी गई थी युवती
मंगेतर के साथ घूमनी गई थी युवती

मंगेतर के साथ घूमनी गई थी युवती, फोन पर मिली सूचना, देर रात एक पेड़ में लटकता मिला शव
जगदलपुर . शाम को गायत्री यादव (22) शुक्रवार की शाम मंगेतर महेंद्र के साथ शाम को गई थी। इसके बाद देर रात तक वे घर नहीं लौटी तो पूछताछ की गई। इसके बाद देर रात करीब दो बजे महेंद्र के बड़े भाई धनसाय ने फोन कर बताया कि उन्हीं के घर के पीछे गायत्री है, उससे जाकर मिल लो। परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो यहां उन्हें गायत्री का पेड़ से लटकता शव मिला।

महेंद्र के साथ गई थी शाम को घूमने
बेटी का पीएम कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे पिता सोमारू राम व भाई लखन लाल यादव ने बताई। मामला बुरगुम थाना क्षेत्र के नूतनपाल के किलेपारा का है। पिता सोमारू राम ने बताया कि 2016 में गायत्री की सगाई महेंद्र से हुई थी। महेंद्र कभी कभी घर आकर गायत्री को साथ घुमाने लेकर जाया करता था। शुक्रवार को भी वे शाम 4 बजे महेंद्र के साथ गई थी। जब देर रात तक नहीं आई तो महेंद्र को फोन लगाकर पूछा गया।

देर रात घर के ही पीछे लटका मिला शव
उसने बताया कि गायत्री को उसने शाम को ही घर के पास छोड़ दिया था। इसके बाद देर रात परिवार वालों के पास फोन आया कि गायत्री घर के पीछे ही आम पेड़ के पास है। घबराकर परिवार के लोग यहां पहुंचे तो गायत्री का पेड़ से लटकते हुए शव मिला। यह देख परिजन सन्न रह गए और पुलिस को सूचना देकर शव को उतारा। परिवार वालों के मुताबिक गायत्री का हाथ गमछे से बंधा हुआ था।

फारेंसिक एक्सपर्ट ने लिया सैम्पल
शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जांच शुरू कर शव को मेडिकल कॉलेज पीएम के लिए भेजा गया। परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी अगले साल होना थी। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फांरेंसिक एक्सपर्ट को बुलवाया। यहां फारेंसिक एक्सपर्ट सूरी बाबू पहुंचे और सैंपल लिया। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया।

विवेचना जारी
बुरगुम के थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना में फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी सैंपल इक_े किए हैं। आगे की तस्वीर पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

Published on: