8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध का था शक, पीट पीट कर उतर दिया मौत के घाट

शराब के नशे में लाठी से पीट पीटकर हत्यासाथ में बैठकर पी रहे थे शराब, कटकोना की वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shubham Singh

•

Updated: 20 Nov 2017, 1:10 PM IST

murder

crime news


शहडोल। बुढ़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटकोना गांव में शराब के नशे में एक युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार की शाम की है। टीआई प्रफुल्ल राय ने बताया कि राजू बैगा और नारू बैगा दोस्त थे। रविवार को दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नारू बैगा ने पास में रखी चारपाई का पाया निकालकर पिटाई शुरू कर दी। राजू बैगा के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार आरोपी का राजू के साथ पारिवारिक विवाद था। संभवत इसी वजह से आरोपी ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी नारू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जुआ फड़ में दबिश, ६ जुआरियों को दबोचा
- चार लाख की बनाई जब्ती, ७२ हजार नकदी जब्त
बुढ़ार। नगर से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम पकरिया जल्दी टोला जंगल में पिछले काफी समय से जुआ फड़ संचालित हो रहा था। बुढ़ार पुलिस ने रविवार की दोपहर दबिश देकर ६ जुआरियों को दबोचा है। पुलिस ने 72 हजार 100 रुपए नकदी और सात मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल की जब्त की है। टीआई प्रफुल्ल राय ने बताया कि राजेंद्र पटेल निवासी बनियान टोला, जयराम वरदानी निवासी धनपुरी, संत राम केवट निवासी खमरौध, संतोष शर्मा उर्फ लंगड़ महाराज निवासी बुढार, निखिल यादव निवासी बुढार सफीक अहमद निवासी कटकोना बुढार को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार कुल जब्ती लगभग चार लाख रूपए की बनाई गई है। पुलिस की कार्रवाई होते ही कई जुआरी मौके से भाग निकले। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिसमें अविनाश शर्मा सहित कई जुआरियों के नाम सामने आए हैं। सूत्रों की मानें तो जुआ फड़ के पीछे कई बड़े रसूखदारों का नाम हैं, जिनके द्वारा संचालित कराया जा रहा था। पुलिस पूछताछ कर सुराग जुटा रही है।
धनपुरी में रसूख के दम पर सट्टा जुआं
धनपुरी में एक राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता द्वारा पिछले काफी समय से सट्टा जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है। रसूस के दम पर यहां बेखौफ होकर फड़ संचालित हो रहा है। इसके बाद भी पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। पूर्व में आईजी डीके आर्य ने नाम देकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थिति यह है कि व्यापक स्तर पर जुआ फड़ संचालित होरहा है।


पलक झपकते ही घरों से पार कर देता था मोबाइल
शहडोल। अमलाई पुलिस ने घरों से मोबाइल सहित अन्य सामान पार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीआई अरूण पांडेय ने बताया कि संतोष कुमार चौधरी निवासी वार्ड क्रमांक १८ इद्रानगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ८ मई २०१७ को रात के वक्त बाउंड्रीबाल से कूदकर अज्ञात बदमाशों ने दो मोबाइल पार कर दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान पुलिसने संदेह के आधार पर सलीम उर्फ घुन्डुल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जहां पर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी से दो चोरी के मोबाइल जब्त किए हैं। टीआई पांडेय ने बताया कि आरोपी अमलाई, बुढ़ार और धनपुरी का शातिर चोर है। आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले अलग अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भारत सिंह, जयेन्द्र सिंह, अजय सिंह की भूमिका रही।