बस्ती

कलावा बांधकर भरोसा जीता… 1,2 नहीं 100 हिंदु लड़कियों से अजफरुल ने बनाया संबंध, फिर वीडियो से किया ब्लैकमेल

बस्ती पुलिस ने एक संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें युवतियों को धोखे से फंसाने, अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और मानव तस्करी के आरोप सामने आए हैं।

2 min read
Feb 02, 2026
फर्जी पहचान से लड़कियों को फंसाने का आरोप
फर्जी पहचान से लड़कियों को फंसाने का आरोप

Basti Crime News: यूपी के बस्ती जिले से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह लव जिहाद से जुड़ा है, जिसमें आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस और उसके परिवार ने कई हिंदू लड़कियों को फंसाया। पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

प्रेम जाल और ब्लैकमेल का खेल

अजफरुल हक उर्फ प्रिंस खुद को हिंदू बताता था। वह हाथ में कलावा बांधकर हिंदू लड़कियों के करीब आता। दोस्ती करता, नंबर लेता और प्रेम में फंसाता। शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता। फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता। जांच में पता चला कि उसने 100 से ज्यादा, कुछ रिपोर्टों में 300 से अधिक लड़कियों को इस जाल में फंसाया। वीडियो के डर से लड़कियां आवाज नहीं उठा पातीं।

देह व्यापार में धकेलना

ब्लैकमेल के बाद आरोपी लड़कियों को देह व्यापार में धकेल देता। कुछ लड़कियों को अलग-अलग राज्यों में और नेपाल तक भेजा गया। पूरा परिवार और गिरोह इसमें शामिल था। आरोपी का पूरा घर इस गंदे धंधे में लगा हुआ था। पीड़िताओं को प्रताड़ित किया जाता, परिवार को धमकाया जाता।

कैसे खुला मामला?

एक हिम्मत वाली पीड़िता ने पुलिस को सब कुछ बताया। वह बस्ती के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात प्रिंस से हुई। प्रिंस ने खुद को हिंदू बताया और अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया। नंबर लिया, प्रेम जाल में फंसाया। कलावा बांधकर भरोसा जीता। शादी के नाम पर रेप किया। जब पीड़िता उसके घर गई तो उसके भाई और परिवार ने गैंगरेप किया। अगर वह नहीं जाती तो धमकियां मिलतीं, यहां तक कि उसके भाई को किडनैप करने की बात कही जाती।

पुलिस कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अजफरुल हक उर्फ प्रिंस समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके परिवार के सदस्य भी आरोपी हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। डिप्टी एसपी ने कहा कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और जांच से बड़ा खुलासा हो सकता है।

Published on:
02 Feb 2026 05:04 pm