बस्ती

बस्ती पुलिस का मानवीय चेहरा, गरीब बेटी की शादी का पूरा खर्च उठाया, कन्यादान भी किया

बस्ती पुलिस का मानवीय चेहरा समाज के सामने आया। यहां एक गरीब की बेटी शादी का सारा सामान आग कांड की वजह से जलकर दहेज का सारा सामान राख हो गया। ऐसे में लड़की के पिता ने लड़के वालों से बारात न लाने के लिए कहा। यह बात जब थाना प्रभारी की पत्नी को पता चली तो उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर शादी के सारे इंतजाम किए।

2 min read
Jun 05, 2025
रुधौली पुलिस ने कराई गरीब बेटी की शादी। PC - Basti Police

बस्ती: उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। यहां एक परिवार में लड़की की शादी थी लेकिन, घर का सारा सामान आग लगने की वजह से कुछ दिन पहले ही जलकर राख हो गया था। बस्ती पुलिस ने बेटी की शादी का पूरा इंतजाम किया और साथ ही साथ कन्यादान भी किया।

रूधौली थाना प्रभारी विजय दुबे और उनकी पत्नी रूबी दुबे को गरीब की बेटी की शादी के बारें में पता चला। दहेज कासारा सामान आग लगने से जलकर राख हो गया यह जानकारी मिली। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी एक साथ आए और बेटी की शादी की सारी व्यवस्थाएं की। बड़ी धूम-धाम से शादी करवाई, शादी में एएसपी भी शामिल हुए। एडिशनल एसपी ओपी सिंह शादी के चार दिन बाद लड़की के ससुराल चौथ लेकर पहुंचे।

मामला थाना रुधौली के ग्राम नताई कला का है। यहां अज्ञात कारणों की वजह से कुछ दिन पहले आग लग गई थी। परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है इसलिए दोबारा शादी का सामान खरीदने में असमर्थ था। अग्निकांड में गरीब परिवार की बिटिया की शादी के लिए खरीदे गए सारे सामान व उपहार जल गए थे। एक पिता जिसने अपनी जिंदगी की सारी कमाई का एक-एक पैसा जोड़ कर बेटी की धूम-धाम से शादी का अरमान पाल रखा था, आग की वजह से उसके अरमान पर पानी फिर गया।

दुख में डूबे पीड़ित पिता ने लड़के पक्ष से बारात न लाने तक की बात कह दी। लेकिन जब यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक रुधौली व उनकी पत्नी रूबी दुबे को हुई तो उन्होंने उस परिवार को भरोसा दिलाया कि बिटिया की शादी उसी तारीख पर होगी। शादी का जो भी खर्च होगा हम सब उठाएंगे। साथ ही दोनों पति-पत्नी ने कन्यादान कर बिटिया की शादी संपन्न कराई।

लड़की की विदाई के चार दिन बाद कुशल क्षेम व चौथारी की परंपरा को निभाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह व प्रभारी निरीक्षक रुधौली में स्थानीय थाना पुलिस टीम द्वारा बिटिया के ससुराल पहुंच कर परिवारजनों से मुलाकात करते हुए उनका हाल चाल जाना, उन्होंने उपहार स्वरूप पूरे परिवार को साड़ी कपड़े एवं मिठाई भेंट की।

Published on:
05 Jun 2025 04:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर