
बस्ती में एक देवर ने मामलू सी बात की वजह से अपनी भाभी की बेहरहमी से हत्या कर दी। 2 दिन पहले की यह घटना रुधौली थाना क्षेत्र के सेमरा की है। बस्ती पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके देवर को हिरासत में लिया है।
बस्ती पुलिस के अनुसार, “महिला के देवर ने गाली और ताने से तंग आकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को सरसों के खेत में छिपा दिया था। हत्यारोपी का नाम अजय कुमार यादव है। उसने बताया कि मैं 18 मार्च को दिन में करीब 10 बजे अपने खेत की निगरानी करने गया था। वहीं बगल में मृतका का सरसों का खेत है।
हसिया छीन कर भाभी का काट दिया गला
पुलिस को हत्यारोपी ने आगे बताया, “महिला उस समय वहीं खेत में मौजूद थी। वह मुझे गाली देते हुए ताना मारने लगी। मैंने विरोध किया तो वह गाली देते हुए ईंट- पत्थर फेंकने लगी। गुस्से में मैंने महिला से हसिया छीनकर उसका गला काट दिया। गले से निकला खून मेरे शर्ट और लोवर पर लग गया था, फिर मैंने पुआल में लपेट कर शर्ट और लोवर को जला दिया।”
पुलिस ने किया खुलासा
SP गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया, 19 मार्च को सूचना मिली थी कि एक महिला की लाश खेत में पड़ी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। इस दस दौरान पता चला कि मृतका का देवर के साथ विवाद हुआ था। मृतक महिला अपने देवर को बार-बार ताने मारती थी। इसकी वजह से यह विवाद शुरू हुआ था। पीड़ित परिवार की शिकायत पर नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।