29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 फीट की तहसीन और साढ़े तीन फीट के रेहान बने पैरेंट्स, हुई बेटी

Sambhal News : छोटा कद होने की वजह से रेहान की शादी में परेशानी हो रही थी। दुल्हन की तलाश के दौरान उन्हें रामपुर के शाहबाद की रहने वाली तहसीन मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 22 Mar 2023, 4:35 PM IST

Sambhal hindi news

रेहान और तहसीन

संभल में छोटे कद के होने की वजह से समाज के ताने सुनते सुनते तंग आ चुके तहसीन और रेहान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों अब मां-बाप बन चुके हैं। तहसीन ने एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। बता दें, पति का कद साढ़े तीन फीट है तो वहीं पत्नी का कद 3 फीट है।

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे केस कम ही देखने को मिलते हैं। हजारों में से कोई एक इस तरह का केस सामने आता है। रेहान संभल सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला चमन सराय के रहने वाले हैं। साढ़े तीन फीट के रेहान पिछले कई सालों से अपने लिए दुल्हन की तलाश कर रहे थे।

कद की वजह से शादी में हो रही थी परेशानी
छोटा कद होने की वजह से उनकी शादी में परेशानी हो रही थी। दुल्हन की तलाश के दौरान उन्हें रामपुर के शाहबाद की रहने वाली तहसीन मिली। तहसीन का कद भी तीन फीट ही था। ऐसे में दोनों की शादी हो गई। उस दौरान इन दोनों की शादी काफी चर्चाओं में थी।

यह भी पढ़ें : टूटी आरिफ और सारस की दोस्ती, जानिए ऐसा क्या हुआ?

शादी के 1 साल बाद रेहान की पत्नी तहसीन ने एक बेटी को जन्म दिया है। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और बच्चा, दोनों ही स्वस्थ हैं। रेहान और तहसीन के माता-पिता बनने के बाद दोनों के परिजन काफी खुश हैं।

सफलतापूर्वक दिया बच्चे को जन्म
ऐसा माना जाता है कि महिला का कद कम होने की वजह से बच्चे होने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर छोटे कद का होने के बाद भी महिला ने सफलतापूर्वक बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने महिला की पूरी मदद की। डॉक्टरों के लिए भी यह किसी चुनौती से कम नहीं था।

यह भी पढ़ें : पोस्टमार्टम में बदला शव, मुखाग्नि देते समय पड़ी भाई की नजर तो हुआ खुलासा

मेरे चाहने वालों ने मुझे काफी किए हैं फोन
पिता बने रेहान जुबैरी ने बताया, “मेरी लंबाई साढ़े तीन फीट की है और मेरी पत्नी की हाइट तीन फीट है। जब से मेरे बेटी आई है और लोगों को इसकी जानकारी मिली है, तभी से मेरे चाहने वालों ने मुझे काफी फोन किए हैं। मेरी बेटी और पत्नी अभी स्वस्थ है।”

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग