बस्ती

बस्ती में दरोगा की दबंगई…किशोर को पीटा, साफ कराया बाइक…बेबस होकर रोता रहा किशोर

बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी ब्लॉक मुख्यालय से बखरिया मोड़ पर ठेले पर गन्ने के जूस की दुकान लगा रहे किशोर को दरोगा ने किसी बात पर थप्पड़ जड़ दिया। दारोगा के कृत्य से नाराज किशोर के पिता तहरीर लेकर लालगंज थाने पहुंच गए। उन्होंने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

2 min read
Apr 20, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, पीड़ित किशोर

बस्ती जिले से हैरान करने वाली ख़बर आ रही है, यहां एक दारोगा ने वर्दी की धौंस में एक किशोर को पहले पीटा फिर बाइक पर गिरे थूक को साफ कराया, इस दौरान मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में एक दारोगा पर गन्ने का जूस बेचने वाले 14 वर्षीय किशोर को पीटने और अपनी बाइक साफ कराने का आरोप लगा है। किशोर के पिता ने इस मामले में लालगंज थाने में दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें

पुलिस से भिड़े गौ-तस्कर पिता-बेटे, मुठभेड़ में बाप के पैर में लगी गोली, दरोगा भी घायल, पुलिस ने तीनों को दबोचा

बेकसूर किशोर को पहले पीटा फिर साफ कराया बाइक

जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे बनकटी के बखरिया मोड़ पर हुई। कुढ़वा गांव निवासी गौतम राजभर यहां गन्ने के जूस की दुकान लगाते हैं। घटना के समय गौतम अपने 14 वर्षीय बेटे विकास कुमार को दुकान पर छोड़कर भोजन करने गए थे।इसी दौरान लालगंज थाने में तैनात एक दारोगा ने अपनी बाइक दुकान के पास खड़ी की और कहीं चले गए। जब दारोगा वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी बाइक पर थूक लगा देखा। उन्होंने विकास से पूछा कि किसने थूका है। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया और दारोगा ने विकास को थप्पड़ मार दिया।

आरोपी दारोगा को SP ने किया लाइन हाजिर

आरोप है कि दारोगा ने किशोर से अपनी बाइक भी साफ करवाई। घटना की जानकारी मिलने पर विकास के पिता गौतम राजभर लालगंज थाने पहुंचे। उन्होंने संबंधित दारोगा के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस निरीक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पीड़ित किशोर के पिता गौतम कुमार का कहना है कि बेटा मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी दरोगा शैलेन्द्र सिंह को एसपी यशवीर सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही जांच भी शुरू करा दी है।

ये भी पढ़ें

वंदे भारत के डिपो के लिए अभी और करना होगा इंतजार, नहीं मिल पा रही है पर्याप्त जमीन…200 करोड़ का है एस्टीमेट
Published on:
20 Apr 2026 04:26 pm
Also Read
View All