बस्ती

लड़की से फोन पर गंदी बात करने वाले दरोगा पर नरमी दिखाने पर एसपी हटाए गए

आशिक मिजाज दरोगा लड़की का फोन नंबर लेकर करता था गलत बातें विरोध करने पर मुकदमों की झड़ी लगाकर परेशान करने का भी है आराेप
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2021, 8:38 PM IST
up police
पड़ोस वालों के कई मना करने के बाद भी नहीं मान रहे थे सिपाही

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बस्ती. आशिक मिजाज दरोगा की गलती को नजर अंदाज कर पीड़ित युवती की शिकायत को हल्के में लेना बस्ती के पुलिस अधीक्षक पर भारी पड़ गया। योगी सरकार ने बस्ती के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को हटाकर उनकी जगह पर आशीष श्रीवास्तव को बस्ती का नया एसपी नियुक्त कर दिया। कप्तान बदलने के साथ ही आरोपित दरोगा दीपक कुमार सिंह और कोतवाल रामपाल यादव को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- आशिक मिजाज दरोगा: लड़की को करता था मैसेज, भेजता था अश्लील वीडियो, एक दिन वो सब लेकर आईजी के पास पहुंच गई
दरअसल इस मामले की शिकायत पीड़ित लड़की की ओर से महिला आयोग को कर दी गई थी। महिला आयोग ने इस पर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग थी। मामला बढ़ता देखकर शनिवार को एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल कुमार सागर और बस्ती के डीएम खुद पीड़ित लड़की के घर पहुंचे। उन लोगों से घटना के बारे में बात की और परिवार के सदस्यों के अलावा गांव के लोगों के भी बयान लिये।


जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले के कोतवाली अंतर्गत सोनूपार चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि लाॅकडाउन के दौरान बिना मास्क लगाए एक लड़की से रौब दिखाकर जबरन उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसे अश्लील मैसेज भेजने लगे और विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। आखिरकार परेशान युवती ने अश्लील मैसेज और फर्जी मुकदमों में फंसाए जाने की शिकायत कर दी।

By Satish Srivastava

Published on: