31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आशिक मिजाज दरोगा: लड़की को करता था मैसेज, भेजता था अश्लील वीडियो, एक दिन वो सब लेकर आईजी के पास पहुंच गई

यूपी के बस्ती में एक आशिक मिजाज दरोगा की करतूत से आजित आकर लड़की ने उसकी शिकायत आईजी से कर दी। शिकायत के बाद बस्ती जिले के आईजी अनिल कुमार ने आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच बैठाते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया। लड़की का आरोप है कि आरोपी दरोगा उसे फोन पर गंदी बातें करता था, मैसेज व अश्लील वीडियो भेजता था। लड़की ने सारे मैसेज, अश्लील वीडियो और काॅल रिकाॅर्डिंग आईजी को सौंपते हुए अपने और अपने परिवार की रक्षा की गुहार लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 3 Oct 2020, 2:51 PM IST

Police Hrassment

पुलिस की प्रताड़ना

बस्ती. यूपी पुलिस के आशिक मिजाज दरोगा के सिर पर आशिकी का भूत ऐसा सवार हुआ कि वह वर्दी की गरिमा को भूलकर उस लड़की के पीछे पड़ गया। चेकिंग के बहाने रोककर लड़की का फोन नंबर ले लिया और उसे फोन कर अश्लील बातें करने लगा। जब लड़की ने नंबर ब्लाॅक कर दिया तो वह व्हाट्सऐप पर उसे गंदे व अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने लगा। इतना ही नहीं उसने धमकी देना भी शुरू कर दिया कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो फर्जी केस में फंसा देगा। जब पानी सर से उपर चला गया तो लड़की उसके सारे मैसेज, काॅल रिकाॅर्डिंग और अश्लील वीडियो लेकर पुलिस अधिकारी आईजी रेंज अनिल कुमार के पास पहुंच गई और आशिक मिजाज दरोगा की करतूत अधिकारी के सामने खोलकर रख दी। आईजी के आदेश पर जांच बैठा दी गई और शुरुआजी जांच में जो बातें सामने आयीं उसके आधार पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है। यहां कोतवाली के एक इलाके की रहने वाली लड़की ने आईजी से ये शिकायत सोनूपार पुलिस चौकी के तत्कालीन इंचार्ज के खिलाफ की है। उसका कहना है कि आरोपी चौकी प्रभारी ने गांव के विपक्षियों के साथ मिलकर घरवालों के खिलाफ एक-एक करके चार फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिये हैं। उसने शिकायत के साथ ही सारे व्हाट्सऐप मैसेज के स्क्रीन शाॅट, काॅल रिकाॅर्डिंग व वीडियो क्लिप भी आईजी रेंज को सौंपी। लड़की ने अपने परिवार को आरोपी दरोगा से खतरा बताया। इस मामले में आईजी के आदेश के बाद एसपी हेमराज मीणा ने आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच बैठा दी है। एएसपी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार को खतरा बताते हुए युवती ने आईजी रेंज अनिल कुमार को शिकायती पत्र के सारे सबूत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आईजी के आदेश पर एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है।

उधर इस बाबत एसपी बस्ती हेमराज मीणा ने कहा है कि जांच पूरी होने तक आरोपी दरोगा केा लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी। उधर जांच कर रहे एएसपी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि आईजी रेंज के आदेश पर जांच शुरू कर दी गई है। प्रकरण से संबंधित लोगों के बयान दर्ज किये जा रहे हें। जांच पूरी कर जल्द ही रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपी दी जाएगी।

ये है पूरा मामला

कोतवाली इलाके की पुलिस चौकी के क्षेत्र की रहने वाली लड़की ने बस्ती जिले के आईजी से मिलकर दरोगा की शिकायत की है। उसका आरोप है कि कुछ महीने पहले जब वह बुआ के लड़के के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी। उसी दौरान तब के चौकी इंचार्ज ने चेकिंग के नाम पर बाइक रोकी और दोनों को घंटों पुलिस चौकी पर बैठाए रखा। बाद में लड़की का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें जाने दिया। लड़की का आरोप है कि उसी शाम से दरोगा का फोन आने लगा। वह फोन पर अश्लील बातें करते। तंग आकर जब उनका नंबर ब्लाॅक किया तो व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने लगे। दोनों जगह नंबर ब्लाॅक करने के बाद दवा लेने जाते समय फिर दरोगा ने पुलिस चौकी पर रोककर धमकी दी कि अगर हमारी बात नहीं मानोगी तो तुम्हारे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा। एक जगह शिकायत पर वहां उसके भाई के मोबाइल से पूरा डाटा डिलीट करवाकर भगा दिया। लड़की का यह भी आरोप है कि विपक्षियों के साथ मिलकर उसके परिवार पर चार-चार मुकदमे भी करा दिये गए।

By Satish Srivastava