बस्ती

लव मैरिज का खौफनाक अंत, शादी के दसवें दिन सिपाही पति ने चाकू से गोदकर कर दी निर्मम हत्या

एक सिपाही ने लव मैरिज शादी की। शादी के दसवें दिन उसने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर हत्या की पूरी वारदात बताई और अपना जुर्म कबूल किया।
2 min read
Aug 12, 2025
Basti News
कोतवाली बस्ती फोटो सोर्स ट्यूटर अकाउंट

बस्ती जिले में एक बहुत ही पीड़ा दायक घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात एक सिपाही ने प्रेम विवाह किया। शादी के दसवे दिन उसने नई नवेली दुल्हन की बेरहमी से हत्या कर दी। 10 दिन पहले जो डोली पर सवार होकर घर आई थी। वह अर्थी पर लेट कर हमेशा के लिए चली गई।

बस्ती जिले में गामा निषाद सिपाही के पद पर तैनात था। 2 अगस्त 2025 को उसने अपनी प्रेमिका से लव मैरिज किया था। जब वह उसके घर पहुंची उसी दिन से दोनों में विवाद शुरू हो गया। शादी के महज 10 दिन ही बीते थे। दुल्हन के हाथों में मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था। इससे पहले गामा ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। बताया जाता है कि पारिवारिक झगड़े और आपसी तनाव के कारण उनका रिश्ता बिगड़ता चला गया। गामा को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक भी था। जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद 11 अगस्त, देर रात को दोनों के बीच किराए के घर में फिर से तीखी बहस हुई। जिसके बाद गुस्से में आकर गामा ने अपनी नई नवेली पत्नी को चाकू से वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी, कबूल किया जुर्म

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी गामा निषाद कुछ देर तक अपने कमरे में बंद रहा। इसके बाद वह सीधे सदर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया।

हत्या का केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गामा निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। इसी को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। पुलिस इसे हत्या की मुख्य वजह मान रही है। महज 10 दिन पहले हुई शादी का इस तरह दुखद अंत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोसी और रिश्तेदार हैरान हैं। कि इतना नया रिश्ता इतनी जल्दी हिंसक कैसे हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। और हर पहलू की गहराई से जांच जारी है।

Updated on:
12 Aug 2025 01:03 pm
Published on:
12 Aug 2025 01:03 pm