17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को रोडवेज बस ने पीछे से मारी ठोकर, पलटी 10 श्रद्धालु घायल

अयोध्या- गोरखपुर हाईवे पर गोंडा जिले के लालपुर फ्लावर के ढलान पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को रोडवेज बस ने पीछे से जबरदस्त होकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर- ट्राली पलट गई। इस हादसे में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
Gonda

टक्कर के बाद पलटी ट्रैक्टर ट्राली फोटो सोर्स पत्रिका

अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर लोलपुर फ्लाई ओवर के ढलान पर सोमवार को दोपहर बाद श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ देर के लिए फोरलेन पर जाम लग गया।

बस्ती जिले से अयोध्या रामलला का दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अयोध्या- गोरखपुर फोरलेन पर रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई।
ट्राली के नीचे फंसे लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाला। घटना के सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभय सिंह और पुलिस कर्मियों ने हादसे में घायल दर्जनों लोगों को अयोध्या के राजा दशरथ मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायलों में एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मामूली तौर पर चोटिलो में कुछ घर वापस लौट गए। कुछ अयोध्या में घायलों के देखभाल के लिए मेडिकल कालेज चले गए। सभी घायलों को मौके से रवाना किए जाने के बाद पुलिस ने क्रेन के जरिए रोड पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली को उठवाकर किनारे करवाते हुए फोरलेन पर आवागमन सामान्य कराया।

बस्ती से अयोध्या रामलला का दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

ट्राली पर सवार पच्चीस से अधिक श्रद्धालु जिनमें बच्चे महिलाएं और पुरुष शामिल थे सभी अयोध्या धाम के लिए सुबह ग्यारह बजे के आसपास गांव से निकले थे। बस्ती जिले के वाल्टर गंज थानाक्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के रहने वाले सभी लोग सरयू स्नान के पश्चात हनुमान गढ़ी और राम मन्दिर का दर्शन करने जा रहे थे। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। फ्लाई ओवर के ढलान पर बस की स्पीड भी तेज थी। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर ट्राली से टकरा गई। गनमीत रही की श्रद्धालुओ में कोई भी ट्राली के डाला के नीचे नहीं आया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

थानाध्यक्ष बोले- सभी घायलों का इलाज चल रहा

हादसे में गम्भीर रूप से घायल राम शरण 55 पुत्र छवि लाल के आलावा अन्य घायलो में योगेंद्र 38 और उनकी पत्नी नीलम 35 बेटा विवेक 3 , धर्मेंद्र 35 और उनकी पत्नी पुष्पा देवी 33, मीरा देवी 35 पत्नी राकेश समीक्षा 10 पुत्री राकेश, रामकेश 16 पुत्र रामधनी, सत्येन्द्र 16 पुत्र जिलाजीत के नाम है। अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में घायलों से मुलाकात के बाद थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सभी घायल का इलाज चल रहा है।