बस्ती

यूपी में छात्र नेता का नाम पूछकर दिनदहाड़े मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 10:02 PM IST
Student leader shot
छात्र नेता को मारी गोली

बस्ती. यूपी में बेखौफ अपराधियों का कहर जारी है। बस्ती में दिनदहाड़े छात्र नेता को अपराधियों ने गोली मार दी। जिस समय गोलीबारी की गई, उसी समय एसडीएम की कार घटनास्थल के पास ही खड़ी थी। घायल छात्र नेता को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

यह भी पढ़ें:

कोतवाली थाना एरिया के मुख्य बाजार गांधी नगर में एपीएन पीजी कॉलेज के गेट के सामने छात्र नेता अनित शुक्ला को उसका नाम पूछ कर गोली मार दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अनित को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:

बताया जा रहा है अनित शुक्ल पर गोली चलाने वाले महंत हनुमान दास और विकास पाल है। हनुमान दास अयोध्या का महंथ है और काफी दिन से बस्ती में रह रहा था। छात्र नेता अनित को गोली मारने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बता दें कि एपीएपीजी कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा हो रही है और सदर एसडीएम खुद एग्जाम की मॉनिटरिंग करने आये थे, तभी एसडीएम की गाड़ी के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

वहीं इस संबंध में सीओ सदर आलोक ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है, मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

BY- SATISH SRIVASTAVA

यहां देखें वीडियो:

Updated on:
18 Jun 2019, 10:02 PM IST
Published on: