2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BHU में सुरक्षा ताख पर, हॉस्टल के गेट पर छात्र को मारी गोली, गंभीर

-बीएचयू के बिड़ला हॉस्टल के गेट पर मारी गोली-एमसीए का है छात्र -घायल छात्र ट्रामा सेंटर में भर्ती-छात्रों ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 2 Apr 2019, 11:05 PM IST

BHU

BHU

वाराणसी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जहां कब क्या हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता। कहने को करोडों रुपये खर्च कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी से लेकर ढेर सारे इंतजाम हैं पर सुरक्षा तंत्र है कि उसे कुछ पता ही नहीं चलता। नतीजतन आए दिन हिंसात्मक घटनाएं होती रहती हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की शाम एक छात्र को हॉस्टल के गेट पर गोली मार दी गई। हमलावर गोली मार कर भाग निकलने में कामयाब रहे।

बिड़ला छात्रावास के पास हुई इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रों ने ही उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। छात्रों के अनुसार, घायल छात्र गौरव सिंह परिसर में ही लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहता है। वह एमसीए कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, गौरव सिंह मंगलवार शाम विश्वविद्यालय के बिड़ला छात्रावास के पास खड़े होकर अपने दोस्तों से बात कर रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से भाग निकले। खून से लतफत छात्र को सातियों ने ही ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, गौरव की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

छात्रों ने उठाए परिसर की सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय के परिसर में हुई इस घटना और हमलावरों के मौके से भाग निकलने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस वारदात की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है। घटना के बाद लंका थाने की पुलिस और भारी संख्या में पुलिस बल को बीएचयू परिसर में भेजा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर अपनी जांच शुरू की। हालांकि इस घटना के बाद अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

छात्र नेता आशुतोष सिंह इशु ने कहा कि विश्वविद्यालय के सुरक्षातंत्र का हाल यह है कि, चीफ प्रॉक्टर के कहने पर छात्रावास की तलाशी के दौरान विकलांग छात्रों को भी पीट दिया जाता है। चीफ प्रॉक्टर खुद विकलांग छात्र की पिटाई के बाद उसका आईडी कार्ड तक छीन लेती हैं। घटना की जांच के लिए हमेशा की तरह कमेटी गठित कर दी गई, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नही आई। उम्मीद भी कम ही है। लेकिन इसी बीच उस विकलांग छात्र को परेशान करने तथा विश्वविद्यालय से निकाले जाने के लिए साजिश रचने का काम शुरू हो गया है। विकलांग छात्र पर पत्थरबाजी का आरोप लगाया गया है। वो छात्र जिसकी आंख में दिक्कत है। लेकिन विकलांग छात्र की आंख फोटने की धमकी देने वाली चीफ प्रॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इशु ने कहा कि यह चीफ प्रॉक्टर की ही लापरवाही है कि मंगलवार की शाम एक छात्र को बदमाश गोली मार कर भाग जाते हैं और सुरक्षा तंत्र मूक दर्शक बना रहता है। समावादी छात्र नेता ने चीफ प्रॉक्टर को तत्काल पद से हटाने और उनके विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश