सौंदर्य

Facial Hair Remove: चेहरे के अनचाहे बालों को रिमूव करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेंगे असरदार रिजल्ट

चेहरे पर अनचाहे बालों (Unwanted Hair) का होना कोई बड़ी बात नहीं है। चेहरे पर उगे हुए बाल आपके लुक को भी बिगाड़ते हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2023, 12:52 PM IST
facial_hair_remove.jpg

जयपुर। चेहरे पर अनचाहे बालों (Unwanted Hair) का होना कोई बड़ी बात नहीं है। चेहरे पर उगे हुए बाल आपके लुक को भी बिगाड़ते हैं। बालों से छुटकारा पाने (Facial Hair Remove) के कई तरीके हैं, जैसे थ्रेडिंग, वैक्सिंग और लेजर उपचार, लेकिन ये न सिर्फ महंगे बल्कि अस्थायी भी होते हैं। साथ ही इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं मां के जादुई पिटारे से चेहरे के बाल हटाने के कुछ घरेलू उपाय। जिसका खर्च ना के बराबर है और इसके रिजल्ट भी असरदार हैं। जो आपकी स्किन को नरिश करने और उन्हें नेचुरल ग्लो देने का काम भी करेंगे।

मसूर दाल-संतरे का छिलका Masoor Dal-Orange Peel
चेहरे के महीन बालों से छुटकारा पाने के लिए मसूर दाल में संतरे के छिलके के पाउडर को रात भर दूध में भिगोकर पेस्ट बना लें। फिर इसे 15-20 मिनट लगाने के बाद धो लें।

ओटमील और केला Oatmeal and Banana
पके केले के साथ ओटमील मिलाकर पेस्ट तैयार करें. फिर 15 मिनट तक इससे इफेक्टेड एरिया की मसाज करें। इससे बाल तो हटेंगे ही और स्किन भी ग्लो करेगी।

पपीता और हल्दी Papaya and Turmeric
पपीते में चुटकीभर हल्दी मिलाकर लगाने से फेशियल हेयर काफी हद तक रिमूव हो जाते हैं। इससे स्किन हेल्दी और चमकदार होगी।

अंडा और कॉर्नस्टार्च Egg and Cornstarch
अंडे के सफेद भाग को कॉर्नस्टार्च और चीनी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ये फेस मास्क की तरह काम करेगा। इससे हेयर रिमूव होंगे औ स्किन में चमक आएगी।

बेसन और गुलाब जल Besan and rose water
बेसन में बेहतरीन एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं। इसे गुलाब जल में मिलाकर स्किन पर लगाने से फेशियल हेयर ग्रोथ कम होती है। इसे हफ्ते में दो बार जरूर अप्लाई करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
6 Jun 2023, 12:52 PM IST
Published on: