सौंदर्य

मुंहासे ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

How to get rid of Acne: आम तौर पर ज्यादातर लोगों को मुहांसों की समस्या का सामना करना पड़ता है। लड़कियों को मुंहासे ज्यादा ही परेशान करते हैं। मुंहासे हो जाने पर दर्द और जलन तो होती ही है, इनसे चेहरे पर दाग-धब्बे भी पड़ जाते हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती प्रभावित होती है।

2 min read
How to get rid of Acne

नई दिल्ली। खीरा जिस तरह से गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता ठीक उसी तरह से यह त्वचा की सेहत को भी हेल्दी बनाए रखने के लिए काफी गुणकारी है। कई ऐसे फल हैं जो शरीर के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। ये सभी शरीर को कई तरह के पौष्टिक तत्व भी प्रदान करते हैं। जिनकी त्वचा तैलीय होती है, उन्हें मुंहासे ज्यादा निकलते हैं। इसके साथ ही धूल-मिट्टी जमने से और साफ-सफाई ठीक से नहीं करने से भी मुंहासे की समस्या होती है। मुंहासों को कुछ घरेलू उपाय से दूर ( How to get rid of Acne ) किया जा सकता है।

खीरा त्वचा संबंधी समस्याओं में बहुत ही फायदेमंद होता है। जानते हैं, कैसे खीरे का उपयोग कर मुंहासों की समस्या को दूर किया जा सकता है। आप इसे खाएं या फिर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ये हर तरह से त्वचा को पोषण देगा। खीरा ना सिर्फ मुंहासों को ठीक करने, बल्कि त्वचा की रंगत नें सुधार करने में मदद करता है। खीरे का कई तरीके से इस्तेमाल करके आप मुंहासों की समस्या को दूर कर सकते हैं।

मुंहासों के लिए खीरे का इस्तेमाल

खीरा टोनर:

खीरे को आप बतौर टोनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर बनाने के लिए एक चौथाई कप छिले हुए खीरे को ग्राइंड करके उसका जूस बना लें। अब इस जूस को छानकर अलग कर लें। जूस में 2 चम्मच पानी और 2 चम्मच विच हेजल मिलाकर ब्लेंड कर लें और इसे एयर-टाइट स्प्रे में भरकर रेफ्रिजिरेटर में रख दें। कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। आप ताजगीभरा महसूस करेंगे।

खीरे का जूस:

खीरे का जूस मुंहासों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए एक खीरे का जूस निकालें। इसे चेहरे पर कुछ देर तक मसाज करें और थोड़ी देर सूखने दें। कुछ देर के बाद चेहरा धो लें। ध्यान रहे कि इस दौरान साबुन या फेस वॉश का यूज नहीं करें। रोज दो बार खीरे का जूस लगाने से कुछ दिनों में फायदा नजर आएगा।

खीरे से बना फेस मास्क:

मुंहासे की समस्या में बहुत से लोग खीरे का बना फेस मास्क भी यूज करते हैं। इसका असर काफी अच्छा बताया गया है। यह फेस मास्क खीरे के पेस्ट में दहीं और शहद मिलाकर बनाया जाता है। इस मास्क को पूरे चेहरे पर लगाकर करीब आधा घंटा तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो कर साफ तौलिए से पोछ लें। इस दौरान किसी सोप या फेस वॉश का यूज नहीं करना चाहिए।

खीरा और एलोवेरा जेल:

खीरे के रस के साथ अगर एलोवेरा जेल को मिक्स कर मुंहासों पर लगाया जाए तो जल्दी फायदा होता है। एलोवेरा का जेल बाजार में मिल जाता है। खीरे का जूस निकाल कर उसमें एलोवेरा जेल मिला दें। इसे चेहरे पर लगा कर सूखने दें। 20-25 मिनट के बाद चेहरा धो लें। यह उपाय हफ्ते में दो-तीन बार करना चाहिए। इन्हीं घरेलू उपायों से मुंहासे की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

Published on:
23 Jul 2021 04:23 pm
Also Read
View All