सौंदर्य

Beauty tip : चेहरे पर चाहते हैं बिना मेकअप के ग्लो तो फॉलो करें ये एक्सपर्ट टिप्स

चेहरे की रंगत अगर फीकी पड़ जाए तो लड़कियां परेशान हो जाती हैं। हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा बेदाग, गोरा और चमकदार बना रहे। मगर धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे की रंगत को बरकरार रख पाना काफी मुश्‍किल हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में जिनकी सहायता से आप अपने चेहरे की रंगत बरकरार रख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2021, 3:46 PM IST
skin_care.jpg
Skin Care Tips

नई दिल्ली। धूल मिट्टी और प्रदूषण हमारे चेहरे की त्वचा को बेजान बना देते हैं । साथ ही इसका ग्लो को भी खत्म कर देते हैं। हमारे चेहरे के ऊपर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती है। जो हमारे चेहरे के रंग को कम कर देती है। लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोगों की स्क्रीन टाइमिंग पहले के मुकाबले बढ़ गई है । और स्क्रीन से निकलने वाली किरण भी हमारे चेहरे की कुदरती चमक छीन लेते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ टिप्स पर बात करेंगे जो आपके चेहरे की ग्लो को बरकरार रख सके।

नारियल तेल और कपूर
धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कारण त्वचा पर दाने और कील-मुंहासे आ जाते हैं। नारियल तेल में एक टिकिया कपूर मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं । 10 मिनट बाद पानी से धो लें। कच्चे दूध से रोज सुबह चेहरा साफ करने से दाग दूर होते हैं। यह उपाय अल्टरनेट दिन में एक महीने तक आजमाएं।

नारियल पानी
त्वचा के दाग दूर करने के लिए नारियल का पानी बहुत कारगर हैं। नारियल पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसे आइस ट्रे में डालकर बर्फ जमा दें। फिर रोज एक टुकड़ा निकल कर हल्के हाथों से चेहरे पर मलें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। नारियल के पानी में कैराटिन होता है, जो त्वचा की ऊपरी परत को हटाकर नई त्वचा विकसित करता है।


मलाई और हल्दी
एक टीस्पून दूध की मलाई में एक चुटकी हल्दी पाउडर और 1/4 चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर हलके हाथों से गोलाई में मलें। फिर ऐसे ही छोड़ दें। बीस मिनट बाद चेहरा हलके गुनगुने पानी या ताजे पानी से धो लें। इसे रोजाना दो महीने तक करने से रंगत साफ होगी और दाग भी दूर हो जाएंगे।

ये भी पढ़े-

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
16 Nov 2021, 3:46 PM IST
Published on: