सौंदर्य

Beauty tips : अगर आप भी चाहते हैं जवान त्वचा तो अपनाएं ये टिप्स

उम्र के साथ आपकी त्वचा धीरे-धीरे बेजान होने लगती है। लेकिन हर किसी को अपनी त्वचा बिल्कुल मुलायम और चमकदार चाहिए। अगर आपको भी आपकी त्वचा में डलनेस और उम्र का प्रभाव देखने को मिल रहा है। तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2021, 2:14 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। यूं तो बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को उम्र के साथ होने वाली झुर्रियों से बचा सकते हैं। परंतु क्या आपको इस बात का अंदाजा है कि इस तरह के हार्ड केमिकल युक्त प्रोडक्ट आपके स्किन के लिए कितने नुकसानदेह हो सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू पदार्थ जिनका उपयोग कर आप अपने चेहरे की उम्र के साथ-साथ उनकी मासूमियत को भी बचा सकते हैं।

इस्तिमाल करें दही को अपने फेस पर
दही आपके चेहरे की झुर्रियों को कम करता है। और इसे बिल्कुल जवान और यह बनाए रखता है। यदि आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे पर वही मासूमियत बनी रहे तो आपको अपने स्किन के लिए इस्तेमाल करना चाहिए दही का मसाज। इस चीज के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा । आप दही में शहद को मिलाकर इसको सुबह शाम अपने चेहरे पर मसाज दे सकते हैं। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां खत्म होती जाएंगी और दिन-ब-दिन आपका चेहरा जवान दिखेगा।


स्टीम
स्टीम आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है । यह आपके चेहरे से सारे डेड स्किन सेल को भी हटाएगा। और आपके चेहरे की कसाव को बनाए रखेगा । आप चाहे तो हफ्ते में दो बार अपने चेहरे को स्टीम दे सकते हैं। और इस स्टीम के बाद मसाज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका चेहरा और भी खूबसूरत हो और जवान दिखेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
16 Nov 2021, 2:14 PM IST
Published on: