सर्दियाें के माैसम में अगर आपकी त्वचा रूखी आैर बेजान हाे गर्इ है ताे घबराएं नहीं, अाज हम आपकाे बताएंगे बेसन के एेसे घेरेलू
सर्दियाें के माैसम में अगर आपकी त्वचा रूखी आैर बेजान हाे गर्इ है ताे घबराएं नहीं, अाज हम आपकाे बताएंगे बेसन के एेसे घेरेलू नुस्खाें के बारे में जाे अापकी त्वचा में नर्इ जान डाल देंगे।ताे आइए जानते हैं कि त्वचा और बालों के लिए कितना फायदेमंद है बेसन :
- बेसन एक नेचुरल स्क्रब है, जो त्वचा से डेड स्किन को साफ करने में फायदेमंद होता है। अगर आपके शरीर से बदबू आती है तो भी आप बेसन का इस्तेमाल बॉडी-वॉश की तरह कर सकते हैं।
- ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर मुंहासों की समस्या हो जाती है। अगर आपकी त्वचा भी ऑयली है तो बेसन का पैक आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
- अगर आपको भी गोरी रंगत की चाहत है तो बेसन में नींबू मिलाकर लगाने से फायदा होगा। साथ ही इससे ब्लैकहेड्स की भी समस्या दूर हो जाती है।
- बेसन एक नेचुरल चीज है। यह मृत कोशिकाओं को हटा कर त्वचा को कोमल और चमकदार बनाने का काम करता है।
- बेसन त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं, जैसे रूखी-बेजान त्वचा, डार्क सर्कल, पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये चेहरे पर मौजूद छोटे-छोटे बालों को भी दूर करने में कारगर होता है।