ब्यूटी टिप्स

Skin Care Tips: स्किन पर घी लगाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, स्किन से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

Skin Care Tips: घी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप भी स्क्रीन के लिए घी का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से आप छुटकारा पा सकते हैं। स्किन पर घी लगाने से त्वचा मुलायम होती है।  

2 min read
Amazing benefits of ghee for skin Skin par ghee lagane ke fayde

Skin Care Tips: घी से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। क्योंकि घी में ऊर्जा, विटामिन ए, कैलोरी आदि तत्व के गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। अगर घर का इस्तेमाल चेहरे पर किया जाए तो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ज्यादातर रात में चेहरे पर घी लगाने से बहुत फायदे मिलते है। घी फटे होंठों की समस्या को दूर करने के साथ ही चेहरे की सूजन को भी कम करने में फायदेमंद होता है। चेहरे पर घी का इस्तेमाल करने से स्किन को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ये स्किन को मुलायम बनाए रखने में भी मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं स्किन पर घी लगाने से मिलने वाले फायदे के बारे में

स्किन पर घी लगाने के फायदे


1. फटे होठों की समस्या को करता है दूर

घी फटे होठों की समस्या को दूर करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। गर्मियों के मौसम में चलने वाली गर्म हवा की वजह से अक्सर होंठ फटने समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन फटे होठों की समस्या को दूर करने में घी आपकी मदद कर सकता है। इसलिए आप रात के समय में अपने होठों पर घी का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपको जल्दी राहत ही मिलेगा।

2. चेहरे की सूजन को कम करता

घी चेहरे की सूजन को कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी चेहरे पर होने वाले सूजन को रोकने में मदद करता है। इसलिए आप रात को सोने के समय अपने चेहरे पर घी का इस्तेमाल जरूर करें और सुबह पानी से धो लें। इससे आपको जल्द ही असर देखने को मिलेगा।

3. ड्राई स्किन की समस्या को करता है दूर

घी ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि घी स्किन को अंदर से पोषण देने के साथ-साथ मॉश्चराइज रखने का भी काम करता है। इसलिए स्किन पर घी लगाने से आप ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही डेड स्किन की लेयर भी हट जाती है।

4. सन बर्न की समस्या को करता है दूर

घी सन बर्न की समस्या को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है। अगर आपको भी धूप की वजह स्किन पर सन बर्न की समस्या हो गई है, तो आप रात को सोने के समय पर अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें, फिर घी को प्रभावित एरिया में लगाएं। ऐसा करने से आपके चेहरे से सन बर्न की समस्या से राहत मिल सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
03 May 2022 01:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर