ब्यूटी टिप्स

Skin Care Tips: स्किन की खो चुकी चमक को वापस ला सकता है केसर, जानिए सेफ्रॉन के ये अचूक फायदे

Skin Care Tips: केसर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन केसर स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। केसर कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। चेहरे पर केसर लगाने से ग्लो आती है।

2 min read
Amazing benefits of Saffron for Skin in Hindi

Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में स्किन का देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि मौसम का सीधा असर हमारे स्किन पर पड़ता है, जिसकी वजह से स्किन रूखी और बेजान सी हो जाती है। इसलिए स्किन पर केसर का इस्तेमाल करने से स्किन को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर केसर स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। केसर लगाने से चेहरा सुंदर और खिला सा हो जाता है। केसर चेहरे के रंग को निखारने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं स्किन पर केसर लगाने के फायदे के बारे में

स्किन पर केसर लगाने के फायदे


1. रंग निखारने में फायदेमंद

चेहरे के रंग निखारने में केसर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर लगाने से रंग गोरा होता है। इसलिए रंग गोरा करने के लिए आप केसर के धागे को दूध में भिगो दें और जब दूध पीला हो जाए, तब इसे आप स्किन पर लगाएं। ऐसा करने से आपको असर जल्द ही दिखेगा।

2. दाग-धब्बों को दूर करने में फायदेमंद

दाग-धब्बों को दूर करने के लिए केसर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर डार्क सर्कल्स, टैनिंग और दाग-धब्बों हटाने में मदद करता है। 10 तुलसी की पत्तियों को पीसकर उसमें केसर मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें। उसके बाद इस पेस्ट को स्किन पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर साफ पानी से धो लें।

3. मुहांसों को दूर करने में फायदेमंद

मुहांसों को दूर करने के लिए केसर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर में एंटी-बैक्‍टीरियरल गुण होते हैं, जो स्किन में मौजूद इंफेक्‍शन पैदा करने वाले कीटाणुओं को मार गिराते हैं। शहद और केसर के मिश्रण लगाने से मुहांसे दूर हो जाते हैं।

4. सनटैन दूर करने में फायदेमंद

सनटैन दूर करने के लिए केसर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर में स्किन को निखारने वाले यौगिक मौजूद होते हैं, जो सनटैन दूर करने में मदद करते है। शहद और केसर का मिश्रण लगाने से सनटैन दूर हो जाता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
13 May 2022 01:35 pm
Published on:
13 May 2022 01:33 pm
Also Read
View All