ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips in Hindi: बाल और त्वचा को चमकाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Beauty Tips in Hindi: अगर आप चमकदार त्वचा और हैल्दी हेयर चाहते हैं तो अपनी फूड लिस्ट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये चीजें आपको खूबसूरती के साथ-साथ बढिय़ा सेहत से भी नवाजेंगी।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2021, 11:43 PM IST
hair solution
Hair Tips

Beauty Tips in Hindi: अगर आप चमकदार त्वचा और हैल्दी हेयर चाहते हैं तो अपनी फूड लिस्ट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये चीजें आपको खूबसूरती के साथ-साथ बढिय़ा सेहत से भी नवाजेंगी।

विटाामिन ए से भरपूर चीजें क्या लें:

गाजर, पालक, ब्रोकली, पपीता, आम, आलू व टमाटर फायदा: इन चीजों में कैरोटीन होता है, जो सनस्क्रीन का काम करता है और त्वचा को धूप से बचाता है। टमाटर में लाइकोपीन भी सनस्क्रीन का काम करता है, लेकिन जरूरी है कि टमाटर अच्छे से पका हो।

सूखे मेवे :

इनमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड होता है जो त्वचा में नमी बनाए रखता है। अखरोट में बायोटीन होता है जो बालों को बढ़ाता है, झडऩे और दो मुंहे होने से रोकता है।

विटामिन सी वाली चीजें:

नींबू, आंवले, संतरे का खट्टापन शरीर में जाकर कोलेजन बनाता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को जवां रखता है, इससे झुर्रियां नहीं पड़तीं और त्वचा के घाव भी जल्दी भरते हैं। विटामिन-सी वाली चीजें आसानी से पच जाती हैं और अधिक मात्रा होने पर यूरिन के रास्ते निकल जाती हंै।

अलसी के बीज:

खाने को कुरकुरा बनाते हैं। इनमें मौजूद फाइबर, ओमेगा थ्री फैटी एसिड व विटाामिन ई से त्वचा की नमी बनी रहती है, मुंहासे नहीं होते। रोजाना एक चम्मच प्रयोग करें।

विटाामिन बी और कॉपर

पुरुषों के बालों में सफेदी की शुरुआत दाढ़ी से होती है, जबकि महिलाओं में कनपटी की तरफ से। इसके प्रमुख कारण हैं: चिंता करना, विटामिन बी, आयरन, कॉपर और आयोडीन की कमी। इसके लिए धूम्रपान न करें, मटर, ब्रोकली, ब्राउन राइस, गांठ गोभी खाएं व ग्रीन टी पीएं।

जरूर खाएं पालक

शरीर में आयरन की कमी होने पर हमारी त्वचा रूखी हो जाती है, नाखून टूटने और बाल झडऩे लगते हैं, इसलिए सेब और पालक खाएं। कम वसा वाले डेयरी उत्पाद जैसे दही और स्किमड मिल्क (जिसमें क्रीम हटा दी जाती है) विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं। अगर आप अच्छे बाल और त्वचा की रंगत बनाए रखना चाहते हैं तो इन्हें खाएं। दिन में एक गिलास दूध काफी होता है।

Published on: