29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips: डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान से घरेलु उपाय

Beauty Tips: आंखों के चारों ओर काले घेरे हो जाने पर आप की खूबसूरती कम होने लगती है और आप थकी-थकी सी दिखने लगती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 12 Aug 2021, 11:25 PM IST

beauty tips

Health News: आंखों के चारों ओर काले घेरे हो जाने पर आप की खूबसूरती कम होने लगती है और आप थकी-थकी सी दिखने लगती हैं। भरपूर नींद न लेना, हारमोंस में बदलाव, तनाव, जंक फूड का ज्यादा सेवन आदि के कारण आंखों के चारों ओर काले घेरे होने लगते हैं। यदि समय रहते इन्हें दूर करने का प्रयास न किया जाए तो ये परमानेंट हो जाते हैं। आइए, जानते हैं सर्कल्स की समस्या को दूर करने के कुछ उपाय...

खुद को रखें हाइड्रेटेड
शरीर से विषाक्त पदार्थों का निकलना बहुत जरूरी होता है और ऐसा तभी हो सकता है जब आप नियमित रूप से भरपूर मात्रा मेंपानी का सेवन करेंगी। अत: रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं।

Read More: कब्ज में राहत देता है बील का रस और इम्युनिटी बढ़ाता है शतावरी

संतुलित आहार का सेवन करें
जंक फूड के सेवन से बचें। इस में कई ऐसे तत्त्व होते हैं, जिन से त्वचा में सूजन हो सकती है। इस के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या होती है। अत: मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें, सलाद खाएं, नीबू, कीवी जैसे खट्टे फलों का सेवन करें। इन में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है, जिस से डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होती है।

तनाव के स्तर को कम करें
आधुनिक जीवन तनाव से भरा है। व्यायाम के माध्यम से आप अपने तनाव का स्तर कम कर सकती हैं। अपनी नसों को आराम दें और ऐंडोर्फिन के प्रवाह को कम करें। ऐसा करने पर आप की त्वचा में चमक आ जाएगी।

Read More: खाली पेट पानी पीने के है चेहरे पर आती है चमक, जानिए और भी फायदे

त्वचा की देखभाल करें
यदि आप डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर करना चाहती हैं, तो अपनी त्वचा के अनुरूप ही उस का ध्यान रखें, तभी आप की त्वचा स्वस्थ और मुलायम रहेगी। आंखों का मेकअप हटाने के बाद उन की चारों तरफ बादाम के तेल या विटामिन ई युक्त क्रीम अथवा सीरम से मसाज करें। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन क्रीम का प्रयोग जरूर कर लें।

Read More: स्वीमिंग के भी हैं बेहद फायदे, यहां पढ़ें

ककड़ी, आलू व टमाटर का रस लगाएं
कुछ घरेलू उपचार भी इस समस्या को दूर करने में आप की मदद कर सकते हैं। खीरा, टमाटर, आलू, डार्क सर्कल्स की समस्या दूर करने में बहुत ही प्रभावी साबित हो सकते हैं, क्योंकि इन में त्वचा को चमकदार बनाने वाले तत्त्व पाए जाते हैं। इन का 1 चम्मच रस निकाल कर आंखों के चारों तरफ लगाएं। 10 मिनट लगा रहने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा उपचार दिन में 2 बार करें। डार्क सर्कल्स की समस्या कम हो जाएगी।