ब्यूटी टिप्स

Skin Care Tips: चेहरे पर क्रीम की जगह करें मलाई का इस्तेमाल, स्किन को बनाए मुलायम और टैनिंग से पाए छुटकारा

Skin Care Tips: चेहरे पर क्रीम की जगह मलाई का इस्तेमाल करना चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद है। क्योंकि मलाई की मोटी परत वसा से भरी होती है जो स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करती है। स्किन पर मलाई लगाने से कई लाभ मिलते है, जो स्किन टैनिंग हटाने में मदद करते है।  

2 min read
Benefits of milk cream on face for soft skin and remove tanning

Skin Care Tips: चेहरे या स्किन पर मलाई लगाने से कई फायदे मिलता है, जो हमारे स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। मलाई लगाने से स्किन को पोषण मिलती है जो स्किन से जुडी समस्या को दूर करने में मदद करती है। चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और चिकनी बनती है। साथ ही ये स्किन को नेचुरल ग्लो भी देती है और डैमेज स्किन को सही करती है। इसलिए चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है जो आपके चेहरे और स्किन की देखभाल करने में मददगार होता है। तो आइए जानते है चेहरे पर मलाई लगाने के फायदे के बारे में

चेहरे पर मलाई लगाने के फायदे

1. टैनिंग से छुटकारा दिलाता
चेहरे पर मलाई लगाने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलती है। क्योंकि मलाई टैनिंग की समस्या से हमें बचाता है टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मलाई में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे और स्किन पर लगाएं और 10 से 15 बाद इसे ठंडे पानी से धो लें ऐसा करने से आपको असर जल्द मिलेगा।
यह भी पढ़े: बालों में गर्म तेल से मसाज करने में मिलते हैं जबरदस्त फायदे, बालों की समस्याओं को करता है दूर

2. झुर्रियों से छुटकारा दिलाता
चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मलाई में एंटी एंजिग गुण मौजूद होते हैं जो स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। जिसकी वजह से चेहरे पर झुर्रियों नहीं होती है। इसलिए झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए मलाई का इस्तेमाल जरूर करें।

3. चेहरे पर ग्लो लाती
चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल करने से स्किन पर नेचुरल ग्लो आती है और रूखी, बेजान स्किन को सॉफ्ट और चिकनी भी होती है। इसलिए चेहरे पर मलाई जरूर लगाए साथ ही मलाई के इस्तेमाल से न सिर्फ आपको चमकदार, मुलायम और चिकनी त्वचा मिलती है, बल्कि अपनी त्वचा से मृत कोशिकोओं को हटाने में भी मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: जानिए त्वचा पर आलू लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, दाग धब्बों को दूर करने में होता है फायदेमंद

4. चेहरे को मॉइस्चराइजर करता
मलाई लगाने से चेहरा मॉइस्चराइजर होता है। क्योंकि मलाई स्किन के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर के तौर पर काम करती है। इसके लिए आप चेहरे पर मलाई से मसाज करें फिर उसे अच्छे से साफ करें ऐसा करने से आपका स्किन मॉइस्चराइजर होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
02 May 2022 05:03 pm
Published on:
02 May 2022 05:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर