ब्यूटी टिप्स

Holi Hair Care Tips: होली में केमिकल रंगों से बालों को हो सकता है नुकसान, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi Hair Care Tips: होली की मस्ती के बाद बालों की सेहत न बिगड़े इसके लिए सही देखभाल बहुत जरूरी है। इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के होली की खुशियों का पूरा आनंद ले सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 4 Mar 2025, 12:06 PM IST
Holi Hair Care Tips
Holi Hair Care Tips

Holi Hair Care Tips: होली खुशियों, रंगों और मस्ती का त्योहार है, लेकिन रंगों में मौजूद केमिकल आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार होली के बाद बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। इससे बचने के लिए पहले से ही सही देखभाल करना जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि होली खेलने के बाद भी आपके बाल (Holi Hair Care Tips) स्वस्थ और चमकदार बने रहें तो कुछ आसान और कारगर टिप्स को अपनाना फायदेमंद रहेगा।

Holi 2025: होली से पहले बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स

Holi 2025

1. बालों में तेल लगाएं

होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह से तेल लगाना बहुत जरूरी है। नारियल तेल, जैतून का तेल, बादाम तेल या अरंडी का तेल बालों पर एक सुरक्षा परत बना देते हैं, जिससे रंग सीधे बालों में नहीं बैठता। इससे रंगों को धोना भी आसान हो जाता है और बालों की नमी बरकरार रहती है।

2. बालों को खुला न छोड़ें

खुले बालों में रंग जल्दी चिपकता है और बाल ज्यादा उलझ जाते हैं। इससे बाल टूटने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले बालों की चोटी या जुड़ा बना लें। अगर आपके बाल छोटे हैं तो उन्हें क्लिप से अच्छे से सेट कर लें। इससे रंगों का असर कम होगा और बाल उलझने से बचेंगे।

3. कैप या स्कार्फ पहनें

अगर आप होली खेलते समय बालों को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं तो कैप, दुपट्टा या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। इससे बालों का सीधा संपर्क रंगों से नहीं होगा और धूप से भी बचाव होगा। खासतौर पर हल्के और डैमेज बालों के लिए यह तरीका बहुत कारगर होता है।

4. केमिकल वाले रंगों से बचें

अगर संभव हो तो ऑर्गेनिक या हर्बल रंगों से होली खेलें। इनमें केमिकल नहीं होते और ये बालों के लिए कम नुकसानदायक होते हैं। सिंथेटिक रंगों में मौजूद हानिकारक तत्व बालों की जड़ों को कमजोर कर सकते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।

होली के बाद बालों की देखभाल कैसे करें?

1. हल्के शैंपू से बाल धोएं

होली के बाद बालों को बार-बार शैंपू करने से बचें। इससे बाल और ज्यादा रूखे हो सकते हैं। बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं और ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। अगर रंग पूरी तरह नहीं निकल रहा है तो पहले बालों में थोड़ा तेल लगाएं और कुछ घंटों बाद फिर से शैंपू करें।

2. डीप कंडीशनिंग जरूरी है

होली के बाद बालों की नमी बनाए रखने के लिए डीप कंडीशनिंग करें। आप घर पर ही एलोवेरा जेल, दही, शहद या अंडे का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इससे बालों में नमी लौट आएगी और वे फिर से मजबूत और चमकदार बनेंगे।

3. बालों में हीट ट्रीटमेंट से बचें

होली के तुरंत बाद हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल करने से बचें। इससे बाल पहले से ज्यादा रूखे और कमजोर हो सकते हैं। बालों को नैचुरली सूखने दें और कुछ दिन तक किसी भी तरह के केमिकल ट्रीटमेंट से बचें।

4. हेल्दी डाइट लें

बालों की सेहत के लिए पोषण भी बहुत जरूरी है। होली के बाद हेल्दी डाइट लें, जैसे-हरी सब्जियां, ताजे फल, सूखे मेवे। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और वे जल्दी रिपेयर होंगे।

Updated on:
4 Mar 2025, 12:06 PM IST
Published on: