Monsoon Hair Care : बारिश का मौसम किसे नहीं पसंद होता है। बारिश धूप,गर्मी ,पसीना सबसे राहत दिलाती है। जहां बारिश हमारे तन-मन को तरोताजा तो कर देती है वहीँ ये अपने साथ कुछ समस्याएं भी लेकर आती है। स्पेशली बात करी जाए बालों की तो बारिश के मौसम में बालों का झड़ना तय माना जाता है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये वातावरण में बढ़ती हुई नमी के कारण होता है। ऐसे में आपको अपने बालों की एक्स्ट्रा केयर करने की बहुत जरुरत होती है।
नई दिल्ली। Monsoon Hair Care : मानसून का सुहाना मौसम और गर्म-गर्म चाय किसे नहीं पसंद होता।अधिकतर लोग इस मौसम के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन वहीं इस सीजन के अपनी कुछ अलग दिक्कतें हैं। ये अपने साथ कुछ समस्याएं भी लेकर आता है। जिसमें हम बात करें तो सबसे बड़ी समस्या हेयर फॉल (hair fall) की होती है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश होते ही वातावरण में नमी बढ़ जाती है। जिसके कारण बालों का टूटना शुरू हो जाता है और बाल झड़ने जैसी समस्या आने लगती है। इसलिए बारिश के मौसम में अपने बालों की हमें थोड़ा एक्स्ट्रा केयर करना चाहिए। ताकि ये ज्यादा ना टूटें और हमारे हेयर की वॉल्यूम ख़राब ना हो।
Monsoon Hair Care : बारिश के मौसम में फॉलो करें ये डाइट कम टूटेंगे बाल-
1. जामुन- जामुन खाने में भी बहुत टेस्टी होता है और इसमें विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और बहुत सारे ताकतवर तत्वों से भरपूर होते है। जामुन खाने से कोलेजन उत्पन्न होता है जो कि बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है,बालों के टूटने को कम करता है और हेयर फॉलिकल की सुरक्षा करता है।
2. पालक - पालक विटामिन बी का बहुत अच्छा सोर्स होता है। पालक में फोलेट,आयरन और बहुत सारे फायदेमंद तत्त्व पाए जाते हैं। पालक की आप सब्जी बनाकर खा सकते हैं, इसे लहसुन के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है, और इसका जूस बनाकर भी पिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- बालों को बेजान बना सकते हैं ये हेयर स्टाइल
3. अंडा - अंडा बायोटिन और प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। केराटिन बनाने कि विधि में भी बायोटिन का प्रयोग किया जाता है। यदि आप अंडा रोज खाते हो तो ये उनको तेजी से बढ़ने में मदद करता है। अंडे में दही मिलाकर बालों में लगाने से बाल स्मूथ और लंबे हो जाते हैं।
4. मछली- मछली में विटामिन ए, ओमेगा पर फैटी एसिड जरुरी मात्रा में पाया जाता है। इसमें सीबम पाया जाता है जो बालों को नेचुरल आयल प्रदान करता है और ओमेगा 3 बाल को लम्बें करने में मदद करते हैं।
5. घी- घी जो की हर भारतीय घरो में आसानी से प्राप्त हो जाता है। ये खाने में तो बहुत अच्छा होता है साथ ही साथ ये बालों को लम्बा,घना,मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में फायदेमंद होता है।