21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालों को बेजान बना सकते हैं ये स्टाइल

रोजाना स्ट्रेटनर के इस्तेमाल से बढ़ता है रूखापन।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Mar 05, 2021

आ प कई तरह के हेयरस्टाइल बनाकर बालों को मैनेज करते हैं। लेकिन कई बार यह हेयरस्टाइल आपके बालों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। जैसे कि टॉप नोट को यदि आप कभी-कभी और कम समय के लिए बनाते हैं तो ठीक लेकिन यदि यह आपका रेगुलर हेयरस्टाइल है तो इससे सिर में दर्द होने के साथ-साथ बाल भी खिंचते हैं।
बन बनाकर सोना : दिन में आप बालों में बन बना सकते हैं लेकिन इसी हेयरस्टाइल में सोने से बालों को नुकसान होता है। इससे बाल उझकर ज्यादा टूटते हैं। अगर बालों को बांधकर सोना भी चाहते हैं तो ढीली चोटी बनाएं।
हेयर एक्सटेंशन: ठीक से न लगे होने पर हेयर एक्सटेंशन सिर के कई बिंदुओं पर तनाव डालते हैं। इन्हें लगाकर सोने से आपके बाल टूटते हैं और हेयर वॉल्यूम कम होने लगता है। इससे बालों के दो मुंहे होने की आशंका भी बढऩे लगती है।
रोजाना स्ट्रेटनिंग करना: यदि आप रोजाना स्ट्रेटनर का प्रयोग अपने बालों में करते हैं तो इससे इन्हें काफी नुकसान होता है क्योंकि अधिक हीट से आपके बालों में रूखापन बढ़ता है और यह बेजान होने लगते हैं। इसलिए सप्ताह में एक से दो बार ही बालों में स्ट्रेटनर का प्रयोग करना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग