Beauty Tips: बढ़ते पोल्यूशन और बदलते मौसम का सबसे ज्यादा बुरा असर हमारे चेहरे पर पड़ता है। सभी लोग स्किन से होने वाली समस्याओं से परेशान रहते हैं।
Beauty Tips: बढ़ते पोल्यूशन और बदलते मौसम का सबसे ज्यादा बुरा असर हमारे चेहरे पर पड़ता है। सभी लोग स्किन से होने वाली समस्याओं से परेशान रहते हैं।
स्किन केयर के लिए बाजार में मिलने वाली क्रीम के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स होने का भी खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ बेहद आसान और घरेलू उपाय जो आपको बेदाग और दमकती हुई स्किन दे सकते हैं।
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान उपाय
1. स्किन की शाइन बढ़ाने और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर लगाने से तुरंत फायदा मिलता है।
2. मुलतानी मिट्टी में नीबू का रस और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।
3. खीरे को पीसकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।
4. हल्दी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाते हैं।
5. चेहरे से दाग-धब्बे दूर करने के लिए कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगाने से चेहरा साफ और बेदाग नजर आता है।
6. पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर लगाने से पिंपल्स का खात्मा तो होता ही है, साथ ही साथ चेहरे पर रंगत भी आती है।
Read More: पानी की कमी से शरीर में होती है ये गंभीर बीमारी, यहां पढ़ें
7. प्याज के रस में जैतून का तेल मिलाकर लगाने से चहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन साफ नजर आती है।
8. चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए आलू के रस में खीरे का रस मिलाकर लगाने से चेहरा खिला-खिला नजर आएगा।
9.पपीते के पल्प में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स की समस्या से निजात मिलती है।
10. मसूर की दाल में दही मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है और पिंपल्स ठीक हो जाते हैं।