ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips: चेहरे की झुर्रियां को दूर करने के लिए इन फलों और सब्जियों का करें अधिक सेवन

Beauty Tips in Hindi: कुछ चीजों का सेवन करके चेहरे को सुंदर बना सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2021, 10:31 PM IST
beauty tips

Beauty Tips in Hindi: अगर आप अपनी डाइट में विटामिन का सही संतुलन रखेंगे तो चेहरे से झुर्रियां जल्द गायब हो जाएंगी और फ्री रेडिकल्स (प्रदूषण, धूम्रपान आदि के कारण शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले रसायन) की समस्या दूर होगी। कुछ चीजों का सेवन करके चेहरे को सुंदर बना सकते हैं।

विटामिन-सी: संतरा, नींबू, बेर, मौसमी, अनानास जैसे खट्टे फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। रोज आधा कप विटामिन-सी से भरपूर फल खाएं।

विटामिन-ई : यह एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट है जो नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है व इसके लिए भीगे बादाम, पालक आदि खा सकते हैं।

विटामिन-ए : इससे त्वचा में रक्त का संचार बना रहता है और मृत कोशिकाएं नहीं जमतीं जिससे चेहरा चमकदार दिखता है। विटामिन-ए ज्यादातर पालक, ब्रोकली, शकरकंद और गाजर में होता है।

पानी: खूब पानी पिएं इससे शरीर से विषैले पदार्थ दूर होंगे और चेहरे का रंग निखरेगा।
अमीनो एसिड : यह तत्व कटी फटी कोशिकाओं की मरम्मत करता है। इसके लिए तरबूज आदि खा सकते हैं।

Published on: