ब्यावर

छुट्टियों में परिवार से मिलने आए 24 साल के फौजी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

लद्दाख में कार्यरत भारतीय सेना के जवान की गुरूवार को दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जवान छुट्टियों पर अपने गांव नाईकलां आया हुआ था।

less than 1 minute read
Jul 28, 2023
patrika_news__4.jpg

ब्यावर/जवाजा/पत्रिका। लद्दाख में कार्यरत भारतीय सेना के जवान की गुरूवार को दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जवान छुट्टियों पर अपने गांव नाईकलां आया हुआ था। गुरुवार को बाइक से ब्यावर जाने के दौरान मार्ग में जवाजा के निकट धंवली में एक सवारी गाड़ी से टक्कर हो गई। जिससे जवान की मौके पर मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही जवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जवान के शव को जवाजा अस्पताल के चीरघर में रखवाया। राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक फौजी विकेंद्र सिंह (24) पुत्र डाऊ सिंह अपने परिवार से मिलने गांव नाईकलां आया था।

गुरुवार सुबह वह वापसी का रिजर्वेशन कराने ब्यावर रेलवे स्टेशन जा रहा था, इस दौरान एक सवारी गाड़ी से टक्कर हो गई। दुर्घटना के कुछ ही मिनटों बाद फौजी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया।

Published on:
28 Jul 2023 04:56 pm