ब्यावर

अलग अलग एकत्र करने लगे सूखा व गीला कचरा

beawarनगर परिषद -ऑटो टीपर में अलग से लगाए कचरा पात्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 2:55 PM IST
अलग अलग एकत्र करने लगे सूखा व गीला कचरा
अलग अलग एकत्र करने लगे सूखा व गीला कचरा


ब्यावर. शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के दौरान गीले कचरे को अलग से संग्रहित करना शुरू कर दिया है। इसके लिए ऑटो टीपर में गीले कचरे के संग्रहण के लिए अलग से पात्र लगाए गए है। नगर परिषद की ओर से पिछले चार साल से डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 15 ऑटो टीपर लगाए गए है। इन ऑटो को वार्ड वार कचरा संग्रहण के लिए लगाया गया है। इन ऑटो में अब तक गीला व सूख कचरे को एक साथ ही संग्रहित कर डम्पिंग यार्ड में डाला जा रहा है। वहां से इस कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। लम्बे समय से गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित किए जाने को लेकर कवायद चल रही थी। अब इस कवायद को अमलीजामा पहना दिया है। ऑटो टीपर में ही गीले कचरे के संग्रहण के लिए अलग से पात्र लगा गए है।


नहीं हो पा रहा कचरे का निष्पादन
नगर परिषद की ओर से कचरा निष्पादन संयंत्र लगाए जाने है। अब तक नगर परिषद सीमा में कचरा निष्पादन संयंत्र नहीं लगाया जा सका है। इन संयंत्रों के जरिए गीले कचरे व सूखे कचरे का निष्पादन कर खाद सहित अलग-अलग किए जाने थे। इसके लिए परिषद प्रशासन की ओर से निजी संस्थाओं से भी सम्पर्क किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके अलावा पॉलीथिन को अलग से संग्रहित कर इसको निस्तारण किया जाना था। अब तक इसकी क्रियान्विति नहीं हो सकी है।

इनका कहना है...
डोर टू डोर कचरा संग्रहण पहले से ही किया जा रहा है। ऑटो टीपर में अब गीले कचरे का अलग से संग्रहण शुरू कर दिया गया है।
-रतनसिंह, गैराज प्रभारी, नगर परिषद

Published on: