ब्यावर

ठेला व्यवसाइयों को दी आर्थिक राहत

नगरपरिषद ने किया निर्णय
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 3:06 PM IST
ठेला व्यवसाइयों को दी आर्थिक राहत
ठेला व्यवसाइयों को दी आर्थिक राहत

ब्यावर. नगरपरिषद ने ठेला व्यवसाइयों से वसूले जाने वाली राशि में कमी कर राहत दी है। पुराना बस स्टैंड पर ७५० रुपए व अन्य समस्त जगहों पर अब ३०० रुपए मासिक की राशि ही वसूली जाएगी।

सभापति नरेश कनोजिया व आयुक्त राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि ठेला व्यवसाइयों से जो राशि ली जा रही थी,उससे रोष था। एेसे में ठेला व्यवसायियों को राहत देते हुए साढे़ सात सौ रुपए मासिक की वूसली के बजाय तीन सौ करने का निर्णय किया। इसी प्रकार पुराना बस स्टैंड पर सौ रुपए रोजाना के स्थान पर साढे़ सात सौ रुपए मासिक की एकमुश्त वसूली करने का निर्णय किया।

यह राशि हर माह की तारीख एक से दस के बीच नगरपरिषद में जमा कराकर रसीद लेनी होगी। समय पर जो राशि नहीं जमा कराएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई कर पांच सौ रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। इसकी जांच के लिए नगरपरिषद की एक टीम का गठन भी किया गया है जो इनकी रसीद की नियमित जांच करेगी।

Updated on:
5 Dec 2019, 3:06 PM IST
Published on: